Toyota कर रही है अपनी सबसे सस्ती कार को अपडेट देने की तैयारी, क्या होंगे बदलाव और कब तक होगी लॉन्च?
वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Toyota Glanza को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस गाड़ी के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इसकी क्या जानकारी सामने आई है। किस तरह के बदलावों के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी फेसलिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से ग्लैंजा के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस पर अभी औपचारिक जानकारी को नहीं दिया गया है।
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की यह गाड़ी मारुति बलेनो का री-बैज्ड वर्जन है। मारुति ने हाल में ही बलेनो को अपडेट कर लॉन्च किया है। जिसके बाद उम्मीद बढ़ गई है कि टोयोटा की ओर से भी ग्लैंजा को अपडेट कर लॉन्च किया जा सकता है।
क्या होगा बदलाव
अगर टोयोटा की ओर से इसी तर्ज पर अपनी गाड़ी के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाता है तो इसमें भी मारुति बलेनो फेसलिफ्ट की तरह ही कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्हील्स, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एमआईडी, फिजिकल बटन, हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, क्लेरियन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई-बीम असिस्ट, टीपीएमएस, छह एयरबैग, ईबीडी, एबीएस, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
मारुति बलेनो फेसलिफ्ट की तरह ही टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में भी 1.2 लीटर की क्षमता का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जो इस कार को 82 हॉर्स पावर को दे सकता है। इसके साथ मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से इसे अक्टूबर में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा?
