विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

August 2026 में Tata Punch बनी सबसे पसंदीदा गाड़ी, Top 5 में शामिल हुईं Maruti और Tata की कारें

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में August 2026 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों की लिस्‍ट जारी की गई है। बीते ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें बड़ा योगदान यात्री कारों का भी होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में किस गाड़ी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 कारों में किस निर्माता की कौन सी गाड़ी शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पहले नंबर पर रही Tata Punch

भारत में टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ही पंच को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी के ICE और EV की कुल बिक्री 21320 यूनिट्स है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 10704 यूनिट्स थी।

दूसरे नंबर पर रही Maruti Wagon R

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में वैगन आर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस कार की बीते महीने के दौरान 20180 यूनिट्स की‍ बिक्री हुई है। इससे पहले 2025 में इसी अवधि के दौरान इस गाड़ी की 14552 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

तीसरे नंबर पर रही Maruti Swift

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ही स्विफ्ट को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 19832 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 12385 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर रही Maruti Fronx

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्‍क्‍स को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 18730 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी अवधि में इसकी 12422 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Top 5 में शामिल हुई Maruti Ertiga

मारुति की बजट एमपीवी अर्टिगा को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। निर्माता ने बीते महीने इसकी 18516 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि में यह संख्‍या 18445 यूनिट्स की थी।

यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?