विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ola Electric की टॉप-5 में एंट्री, Electric Two-Wheeler में TVS बनी नंबर-1, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published: Wed, 01 Apr 2026 09:13 PM (IST)

Electric Two-Wheelers: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने मार्च-2026 में 1.91 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ नया इतिहास लिख दिया है। आइए जानते हैं कि टॉप-5 में कौन-कौन शामिल है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में मार्च-2026 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने कुल 1.91 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स बिकी हैं। इसका मतलब है कि भारत में हर दिन एवरेज तौर पर लगभग 6,159 इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदी गईं। पिछले साल (मार्च 2025) के मुकाबले बिक्री में 45% की बढ़त देखी गई है। आइए जानते हैं टॉप-5 गाड़ियों के बारे में।

TVS Motor Company

बीते मार्च महीने में TVS Motor कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने कुल 49,453 स्कूटर बेचे। बाजार में TVS के Orbiter और iQube सीरीज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोगों ने काफी पसंद किया और इनकी डिमांड बहुत ज्यादा रही।

Bajaj Auto

बजाज ऑटो ने पिछले मार्च के 31 दिनों में अपने चेतक स्कूटर की 46,246 यूनिट्स बेची हैं जो पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत ज्यादा है। बजाज कंपनी के लिए एक महीने में इतनी बड़ी संख्या में स्कूटर बेचना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें- TATA, Mahindra या MG, मार्च 2026 में किस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री रही सबसे ज्यादा

Ather Energy

AUTOCAR INDIA के मुताबिक, मार्च 2026 में एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के मामले में तीसरे नंबर पर ही। कंपनी ने Rizta और 450 सीरीज के कुल 35,688 स्कूटरों की बिक्री की। Ather Energy के लिए पिछला महीना अब तक का सबसे शानदार महीना साबित हुआ।

Hero Vida

Hero Motocorp के Vida ने पिछले मार्च के महीने में स्कूटर्स की अपनी रिकॉर्ड बिक्री की है। विडा क अलग-अलग मॉडल्स की पिछले 31 महीने के 31 दिनों में कुल 21,434 यूनिट्स बिकी हैं। यह पिछले साल मार्च 2025 की तुलना में बहुत बड़ी बढ़त है। पिछले साल इसी महीन 8,039 यूनिट्स बिकी थीं जिसके मुकाबले इस साल बिक्री में 128 प्रतिशत का भारी उछाल आया है।

Ola Electric

पिछले मार्च के महीने में Ola Electric ने 10,117 स्कूटर बेचे। इस बिक्री के साथ OLA ने फिर से टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इससे पहले फरवरी में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने ओला को पछाड़कर टॉप-5 से बाहर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon EV खरीदने का है प्लान तो जान लें ये 5 बातें, देखें फीचर्स और माइलेज की एक-एक डिटेल