विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Osprey SUV हुई लॉन्च, ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल

Published: Sat, 05 Sep 2026 06:49 PM (IST)

Tata Osprey SUV: टाटा ने साउथ अफ्रीका में Nexno को Osprey नाम के 2,49,900 ZAR की शुरुआती कीमत पर पेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA ने दक्षिण अफ्रीका में Nexon को 2,49,900 ZAR की एक्स-शोरूम कीमत (14,77,850 भारतीय रुपए) में पेश कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में Nexon को Osprey के नाम से बेचा जाता है। TATA ने 2019 में बाहर होने के बाद पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के बाजार में फिर से प्रवेश किया था। कंपनी ने पहले ही Harrier, Curvv, Punch और Tiago जैसी गाड़ियों के साथ पोर्टफोलियो तैयार कर चुकी है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

TATA Osprey के ज्यादातर फीचर्स भारत में बिकने वाली Nexon जैसे ही हैं। इसके कलर ऑप्शन भी काफी हद तक एक जैसे ही हैं। TATA Osprey तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है- Smart+, Creative और Creative+ PS। भारत में Nexon कई इंजन विकल्पों के साथ मिलती है लेकिन Osprey में केवल 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है।

यह इंजन 120 PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

क्या-क्या मिले फीचर्स

साउथ अफ्रीका में Osprey में Smart+ वेरिएंट में 7-इंच का हरमन टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 2-स्पीकर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड OVRMs, ऑल पावर-विंडो, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, USB चार्जिंग पोर्ट और फॉलो मी होम हेडलैंप दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESP और ISOFIX शामिल हैं।

Osprey Creative वेरिएंट में रियर एसी वेंट, ऑटो-फोल्डिंग ORVM, हाइट-एडजस्टेबेल ड्राइवर सीट, 4-स्पीकर, HD रियर-व्यू कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच का हरमन टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

और भी मिले फीचर्स

Osprey में कूल्ड ग्लोवबॉक्स, हिडन रियर वाइपर-वॉशर, टाइप A और टाइप C USB चार्जिंग पोर्ट और टच-बेस्ट कंट्रोल पैनल दिया गया है। सुरक्षा किट में HD रियर व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम शामिल है। टॉप-स्पेक Creative+ PS वेरिएंट में वॉयस-एक्टिवेटेड पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

एक्सटीरियर और फीचर्स

इसमें बाय-फंक्शन LED हेडलैंप, कॉर्नरिंग के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर डिफॉगर और कप होल्डर के साथ रियर सीट आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा किट में TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटोमैटिक रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैंप शामिल हैं। इसके अलावा, Osprey के लिए 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग लागू होगी।

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza vs TATA Nexon: आपकी फैमिली के लिए कौन है सबसे सेफ और पैसा वसूल SUV, देखें अंतर