Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MG Cyberster में नजर आए फिल्‍म स्‍टार Ram Charan, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:29 PM (IST)

    साउथ के सुपर स्‍टार राम चरण को भी कारों का काफी शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही राम चरण MG Cyberster में सफर करते हुए नजर आए हैं। एमजी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में फिल्‍मी सितारों को भी महंगी और लग्‍जरी कारों का काफी शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के फिल्‍म स्‍टार Ram Charan हाल में ही MG Cyberster में सफर करते हुए नजर आए हैं। यह गाड़ी क्‍यों बॉलीवुड सितारों से लेकर साउथ के सितारों की पंसद बनी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    MG Cyberster में नजर आए Ram Charan

    रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के फिल्‍म स्‍टार राम चरण हाल में ही अपनी फिल्‍म पेड्डी की प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। वह अपनी नई फिल्‍म की प्रमोशन के लिए MG की Cyberster में सर करते हुए नजर आए हैं।

    कितनी दमदार बैटरी और मोटर

    एमजी की ओर से इस Electric Super Car में 77 kWh की दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 507 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। बैटरी को 144 kW फास्‍ट चार्जर से 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। गाड़ी में लगी मोटर से इसे 510 पीएस की पावर और 725 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्‍पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव का विकल्‍प भी दिया गया है।

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया गया है। इसमें 10.25 इंच का वर्चुअल क्‍लस्‍टर, सात इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, सात इंच की ड्राइवर टचस्‍क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसमें बोस का साउंड सिस्‍टम, वाई शेप स्‍पोर्ट्स सीट, 19 और 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, फुली इलेक्‍ट्रिक हुड, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    एमजी मोटर्स की ओर से साइबरस्‍टर को भारतीय बाजार में 74.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- MG Cyberster Track Review: कैसी है एमजी की साइबरस्‍टर, ड्राइविंग में कितनी बेहतर