Skoda Ocatvia RS का दूसरा लिमिटेड बैच हुआ लॉन्च, पावरफुल इंजन के साथ 10 एयरबैग और ADAS भी
Skoda Octavia RS: स्कोडा ने भारत में Octavia RS का दूसरा लिमिटेड बैच 56.69 लाख रुपए की कीमत पर पेश ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Auto India ने Octavia RS का दूसरा बैच पेश किया है जिसमें 50 यूनिट शामिल है। नए बैच की एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपए जो जो नवंबर 2025 में लॉन्च के समय 49.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) थी। आइए जानते हैं कि इसकी पावर, फीचर्स, डिजाइन और बाकी डिटेल्स के बारे में।
इंजन और परफॉर्मेस
Octavia RS भारत में CBU के तौर पर आती है और इसमें वही 2.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 265PS और 370nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Skoda का कहना है कि पहले बैच को उम्मीद से ज्यादा मांग मिली थी और दूसरी बार भी इसे 50 यूनिट्स तक ही लिमिटेड रखा गया है।
तीन कलर ऑप्शन
नया बैच तीन कलर्स- Mamba Green, Velvet Red and Magic Black में उपलब्ध होगा। बाहरी हाइलाइट्स में फुल LED मैट्रिक्स हेडलैंप, डायनेमिक इंडिकेटर के साथ LED टेल लैंप, ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स और 19-इंच के इलियास एंथ्रेसाइट अलॉय व्हील शामिल हैं जिसमें 225/50 R19 टायर आते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
अंदर की तरफ Octavia RS में रेड कंट्रास्ट के साथ हीटींग व मसाज फंक्शन और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट्स फ्रंट सीटें मिलती हैं। बाकी फीचर्स में वर्चुअल कॉकपिट, एंबिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायलरेस चार्जिंग शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 एयरबैग्स के साथ ADAS सुइट शामिल है जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन असिस्ट मिलते हैं। इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट, 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं।
Octavia RS परफॉर्मेंस
भारत में Octavia RS का परफॉर्मेसं वर्जन 2004 में भारत आया था। इसके बाद Laura RS, Ocatavia RS 230 और Octavia RS 245 जैसे मॉडल्स आए। यह मॉडल भारत में आई इस सीरीज की अब तक की सबसे पावरफुल कार है जो 265 PS की पावर देती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 250kmph पर सेट की गई है।
