विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan 750 टेस्टिंग के दौरान दिखी प्रोडक्शन रेडी, इस साल नवंबर में हो सकती है लॉन्च

Published: Thu, 06 Aug 2026 12:33 PM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750: Royal Enfield Himalyan 750 जल्द ही लॉन्च होने वाली है। यूके में टेस्टिंग के दौरान इसका ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Himalayan 750 सबसे ज्यादा इंतजार किए गए प्रोडक्ट्स में से एक बनी हुई है। हालांकि, भारत और यूरोप में हिमालयन 750 के कई प्रोटोटाइप टेस्टिंग के दौरान देखे गए हैं। हाल ही में यूके में ब्रांड के लेस्टरशायर स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर के पास एक प्रोटोटाइप को देखा गया था। यह प्रोटोटाइप प्रोडक्शन के लिए तैयार लग रहा था।

Himalayan 750 स्पाई शॉट्स

देश में अलग-अलग मौकों पर Himalayan 750 के कई प्रोटोटाइप देखे गए हैं। हालांकि, हालिया मॉडल ज्यादा प्रोडक्शन रेडी लग रहा है क्योंकि इसकी फिनिशिंग पहले देखे गए बाकी मॉडलों की तुलना में बेहतर है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि बाइक के सामने की तरफ एक गोल हेडलाइट होगी, साथ ही सेमी-फेयरिंग और एक बड़ा विंडलीश्ड मिलेगा।

इसके अलावा, स्पाई शॉट्स में आगे के पहिए पर डुअल-डिस्क ब्रेक, एक अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और एक गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाई दे रहे थे।

इंजन पावर और लॉन्च

ब्रांड ने हाल ही में पुष्टी की है कि वह EICMA 2026 में अपने 750cc प्लैटफॉर्म का प्रदर्शन करेगा। इसलिए, उम्मीद है कि Royal Enfield Himalayan 750 को इस साल नवंबर में पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि ब्रांड ने पुष्टि की है कि बाइक में नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन से पावर मिलेगी, जिसके ब्रांड के 650cc लाइनअप को पावर देने वाले 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन का बोर-आउट वर्जन होने की उम्मीद है।

ब्रांड ने अभी तक पावरट्रेन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें- EV Charging Tips: DC फास्ट चार्जर का गलत इस्तेमाल बिगाड़ देगा कार की बैटरी, जानिए क्या है सही तरीका