विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan 750 जल्द हो सकती है लॉन्च, स्विचेबल ABS के साथ मिल सकता है 55hp वाला इंजन

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:27 PM (IST)

Royal Enfield 750: रॉयल एनफील्ड 750 एक दमदार और आधुनिक फीचर्स से लैस मोटरसाइकिल जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लेह में Royal Enfield Himalayan 440 के लॉन्च इवेंट के दौरान हाल ही में Himalayan 750 को भी दिखाया गया था। देश और विदेश में इसके कई प्रोटोटाइप को पहली भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। लद्दाख में दिखाई गई Himalayan 750 कई मॉडर्न फीचर्स के साथ आती है जिसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडजस्टेबल फ्रंट व रियर सस्पेंशन शामिल हैं।

इंजन और पावर

Roya Enfield Himalayan 750 में 749cc का इंजन मिलने की उम्मीद है। इसका ट्विन-सिलिंडर इंजन कंपनी के 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन पर आधारित होगा जो 47.4hp और 56.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, उम्मीद है कि, इसका 749cc का इंजन लगभग 55hp की पावर और 58nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह एक लिक्विड-कूल्ड हो सकता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ दिए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि, Himalayan 750 में क्विकशिफ्टर मिलने की उम्मीद न के बराबर है लेकिन इसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच मिल सकता है।

क्या-क्या मिल सकता है?

Himalayan 750 में आगे की तरफ 19-इंच अलॉय-व्हील्स मिल सकते हैं जबति Himalayan 450 में 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है। Himalayan 750 के फ्रंट में शोवा USD प्रीलोड-एडजस्टेबल फोर्क्स, रियर में लिंकेज प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, 2-इन-1 एग्जॉस्ट सिस्टम, लंबी विंडशील्ड, स्प्लिट सीट मिल सकते हैं।

क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

Royal Enfield Himalayan 750 में कई फीचर्स मिल सकते हैं। Himalayan 750 के स्विचगियर में ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग और क्रूज कंट्रोल के लिए अलग से स्विच दिए गए हैं। साथ ही, इसमें नई LED हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, कलर्ड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ABS और राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Features

Specifications

Engine

750cc parallel-twin (expected/not confirmed)

Maximum Power Output

55 hp (expected/not confirmed)

Maximum Torque Output

58 Nm (expected/not confirmed)

Instrument Cluster

Round colour TFT cluster

Suspension

Front: Showa USD Forks preload adjustable
Rear: Show linkage monoshock preload adjustable

Braking

Front: Twin disc
Rear: single disc

ABS

Dual-channel Switchable (expected)

Traction Control

Yes

Cruise Control

Yes

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 440 भारत में हुई लॉन्च, गूगल मैप्स जैसे कई फीचर और कीमत 79,000 कम