Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rolls-Royce की नई कार: Project Nightingale में मिलेंगी 10,500 LED लाइट्स, दुनिया में बनेंगी सिर्फ 100 कारें

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 02:30 PM (IST)

    Rolls Royce: मशहूर लग्जरी कार कंपनी Rolls-Royce ने अपनी पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश की है जिसकी छत खुल सकती है। इसका नाम Project Nightiangle रखा गया ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी कार बनाने वाली कंपनियों में से एक Rolls-Royce में अपनी पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार दिखाई है जिसकी छत खुल सकती है। इसका नाम Project Nightiangle है। इस कार को कंपनी ने अपने कोचबिल्ड कलेक्शन के तहत बनाया है जिसका मतलब है कि इस खास कार कलेक्टर्स के लिए बनाया गया है।

    क्या है इसमें खास?

    यह एक कंनर्टिबल कार है यानी आप इसकी छत को खोल सकते हैं। इसका इंटीरियर और बाहर का डिजाइन बड़ी ही अलग और आलीशान लगता है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

    कैसा है इस कार का डिजाइन?

    कार का बोनट V शेप में है जो इसे बहुत ही पावरफुल दिखाता है। इसमें Rolls-Royce की अब तक की सबसे बड़ी चौड़ी और शानदार ग्रिल लगी है जो इसकी शान बढ़ाती है। इसकी हेडलाइट्स सीधी डिजाइन जो आम कारों से काफी अलग और सुंदर लगती हैं। इसमें 24-इंच के बहुत बड़े पहिए लगे हैं। इनका डिजाइन पानी के जहाज के पंखों जैसा है।

    आलीशान केबिन और 10,500 लाइट्स

    कार के अंदर 10,500 छोटी LED लाइट्स लगी हैं। ये लाइट्स एक खास तरीके से चमकती हैं जिससे कार के अंदर बैठना बड़ा अलग फील होता है। अंदर बैठने के लिए नीले और सफेद रंग का लेदर यूज किया गया है जिस पक बहुत बारीकी से सिलाई की गई है। डैशबोर्ड पर ब्लैक रंग की लकड़ी के V शेप का डिजाइन बनाया गया है जो काफी क्लासिक लगता है।ॉ

    खबरें और भी

    खास फीचर्स और नई तकनीक

    इसमें नए फीचप्स के साथ-साथ हाथ से दबाने वाले पुराने स्टाइल के बटन भी दिए गए हैं। इससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से नहीं हटेगा और कार चलाना भी आसान रहेगा। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है तो इससे पर्यावरण की चिंत नहीं रहती। कार में सामान रखने के लिए काफी बडी बूटस्पेस दी गई है।

    कितनी होगी यह कार?

    कंपनी इस मॉडल की पूरी दुनिया में सिर्फ 100 कारें ही बनाएगी। जो भी इसे बुक करेगा उसे यह कार साल 2028 से मिलना शुरू होगी। इस कार का नाम कंपनी ने Nightiangle कंपनी के शुरू करने वाले हेनरी रॉयस के फ्रांस वाले घर के नाम पर रखा है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 7XO vs TATA Safari: इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? यहां देखें कीमत का अंतर