Nissan Terrano को मिलेगी PHEV तकनीक, टेस्टिंग के दौरान देखी गई एसयूवी से क्या मिली जानकारी?
वाहन निर्माता निसान की ओर से भारत सहित दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में निसान की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से Nissan Terrano एसयूवी को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। टेस्टिंग के दोरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
निसान कर रही Terrano के लॉन्च की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई जेनरेशन Nissan Terrano के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्च से पहले टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी, लेकिन कुछ जानकारी सामने आई है।
क्या मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में नई हेडलाइट, अपडेट किया बंपर, अलॉय व्हील्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही एसयूवी में PHEV तकनीक को भी ऑफर किया जा सकता है। जिससे इसकी रेंज एक हजार किलोमीटर तक हो सकती है।
कब होगी लॉन्च
निसान की ओर से इस एसयूवी को ग्लोबल स्तर पर कई देशों के लिए बनाया जा रहा है। जिसे सबसे पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूरोप जैसे देशों में लॉन्च किया जा सकता है।
क्या भारत में होगी लॉन्च?
निसान की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के भारत में लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जिस तरह से निर्माता पहले इसे भारत में ऑफर करती थी। उसे देखते हुए तो उम्मीद है कि इस एसयूवी को अगले साल तक भारत में भी ऑफर किया जा सकता है।
