विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nissan Magnite के इस पार्ट में आई खराबी, कंपनी ने जारी किया Recall

Updated: Tue, 16 Apr 2024 04:10 PM (IST)

जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में सब फोर मीटर सेगमेंट में एसयूवी के तौर पर Magnite को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इकलौती एसयूवी Mag ...और पढ़ें

Nissan ने Magnite SUV की कुछ यूनिट्स को Recall किया है।
Nissan ने Magnite SUV की कुछ यूनिट्स को Recall किया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापान की प्रमुख वाहन निर्माता Nissan की ओर से Magnite को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी को इस एसयूवी में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद इसकी कुछ यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। किस खराबी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने अपनी एसयूवी को रिकॉल किया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

जारी हुआ Recall

Nissan ने Magnite SUV के लिए Recall जारी किया है। कंपनी की इस एसयूवी में सेंसर की खराबी की जानकारी मिलने के बाद इसकी कुछ यूनिट्स को वापिस बुलाया गया है। कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mahindra ने लॉन्‍च की 9 सीटों वाली SUV, कितनी है कीमत और फीचर्स, जानें डिटेल 

क्‍या मिली खराबी

जानकारी के मुताबिक कंपनी की इस एसयूवी के फ्रंट डोर हैंडल के सेंसर में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कंपनी की ओर से कुछ यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस खराबी के कारण एसयूवी को चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है, लेकिन अब इस खराब पार्ट को बदला जाएगा।

किस वेरिएंट को किया Recall

निसान की ओर से मेग्‍नाइट एसयूवी के दो वेरिएंट्स को रिकॉल किया गया है। इनमें एंट्री लेवल XE और मिड वेरिएंट XL शामिल हैं। इन दोनों ही वेरिएंट्स की कुछ यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिली है। कंपनी के मुताबिक नवंबर 2020 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच बनाई गई यूनिट्स में इस पार्ट की खराबी हो सकती है। कंपनी के मुताबिक दिसंबर 2023 के बाद बनाई गई यूनिट्स में इस तरह की कोई खराबी नहीं है।

फ्री में बदलेगी पार्ट

कंपनी की ओर से जिन यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। उनको निसान के नजदीकी सर्विस सेंटर में जाना होगा। जहां पर खराब पार्ट को चेक किया जाएगा। अगर उन यूनिट्स के इस पार्ट में खराबी पाई जाती है, तो कंपनी की ओर से बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज लिए उसे बदला जाएगा। ज्‍यादा जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी के सर्विस सेंटर और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी नई जेनरेशन Renault Duster, जानें कब हो सकती है पेश