विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाड़ी पर है चालान तो हो जाएं सतर्क, लापरवाही करने पर रद हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस

Published: Mon, 01 Jun 2026 10:00 AM (IST)

भारत में बड़ी संख्‍या में लोग यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग हर रोज सड़क पर वाहन चलाते हैं। इनमें से कई लोग गलती से और कुछ लोग जानकर यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करते हैं। ऐसे लोगों की बढ़ती संख्‍या के कारण सरकार की ओर से भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। नियमों का उल्‍लंघन किए जाने के बाद चालान भरने में लापरवाही करना अब ज्‍यादा बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे कैसे हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

न करें यातायात नियमों का उल्‍लंघन

देश में बड़ी संख्‍या में लोग यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करते हैं। इनमें से कई लोग गलती से ऐसा कर देते हैं वहीं कुछ लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं। सड़क पर वाहन चलाते हुए यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करना अब ज्‍यादा परेशान कर सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है रद्द

जानकारी के मुताबिक अब यातायात के नियमों के उल्‍लंघन के बाद जारी हुए चालान को न भरने जैसी लापरवाही करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। ऐसा करने पर ड्राइविंग लाइसेंस तक रद किया जा सकता है।

क्‍या है नियम

एक जनवरी 2026 से एक साल के अंदर यदि किसी व्‍यक्ति की गाड़ी पर पांच या उससे ज्‍यादा चालान जारी हो जाते हैं तो उस गाड़ी के मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस खुद ही रद हो जाएगा।

नियम में हुआ संशोधन

केंद्रीय मोटर वाहन नियम 2026 में इसके लिए संशोधन भी किया गया है। जिसके बाद वाहन चलाने के लिए बनाए गए नियमों को और सख्‍त किया गया है।

ब्‍लैक लिस्‍ट भी होंगे

नियमों में संशोधन के साथ ही जिन वाहनों के चालान लंबित हैं उनको ब्‍लैक लिस्‍ट भी किया जाएगा। ऐसे वाहनों के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सिर्फ चालान के भुगतान का ही विकल्‍प मिलेगा।

नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं

ऐसे वाहनों के लिए पते में परिवर्तन, आरसी ट्रांसफर, वाहन की श्रेणी में परिवर्तन, परमिट, फिटनेस, एचपी हटवाना जैसी अन्‍य सुविधाओं का फायदा भी नहीं उठाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- विमानों की दुनिया में आने वाला है रफ्तार का तूफान; जापान के नए इंजन के परीक्षण ने उड़ाए दुनिया के होश