विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Altroz CNG: नए टर्बो इंजन के साथ टेस्टिंग के दौरान आई नजर, अब मिलेगी Nexon जैसी पावर

Updated: Tue, 23 Jun 2026 05:35 PM (IST)

TATA Altoz Spied: टाटा अल्ट्रोज के नए सीएनजी मॉडल की टेस्टिंग शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इसमें Nexon की तरह दमदार टर्बो-पेट्रोल CNG इंजन दे सकती है जिससे इसकी पावर बढ़ेगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors देश की सबसे प्रमुख CNG कार निर्माताओं में से एक है। कंपनी अभी अपनी Altroz Facelit में दो-सिलिंडर वाला इंटेलिजेंट i-CNG तकनीक देती है। अब, TATA Altroz अब अपने नए CNG मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए इस Altroz हैचबैत मॉडल की स्टीयरिंग व्हील पर स्टिकर लगा था जिस पर CNG Only लिखा था।

नई TATA Altroz

TATA Altroz की बिक्री लगातार घट रही है क्योंकि SUVs गाड़ियां हैचबैक मार्केट को प्रभावित कर रही हैं। जब 2026 की शुरुआत में Safari EV लॉन्च होगी तब Altroz ब्रांड की इकलौती ऐसी गाड़ी रह जाएगी जिसका कोई EV वर्जन मौजूद नहीं होगा। इन सभी के बावजूद Altroz में डीजल का विकल्प मिलता है।

टर्बो-पेट्रोल इंजन

आपको बता दें कि, Altroz में अभी भी i-Turbo या Racerr दोनों ही रूपों में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प गायब है। अगर मई 2026 की बिक्री को देखें तो Altroz 3,000 यूनिट्स से थोड़ी कम बिक्री के साथ 11वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार थी।

मौजूदा इंजन और नए बदलाव

TATA Motor अपनी इस हैचबैक कार में वर्तमान में कई विकल्प देती है लेकिन आने वाल समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। TATA Altroz तीन इंजन विकल्पों के साथ आता ही, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल सीएनजी इंजन और टर्बो-डीजल इंजन। पहले सामने आई Altorz के टेस्ट मॉडल्स की तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया गया था कि यह एक टर्बो-पेट्रोल मॉडल हो सकता है।

TATA Nexon में मिलने वाला यह टर्बो-पेट्रोल CNG इंजन 99bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

टर्बो-इंजन से क्या बदलेगा?

i-CNG पावरट्रेन के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प देकर TATA Motors इस गाड़ी को और ज्यादा रोमांचक और चलाने में बेहतर बना सकती है। मौजदा Altroz i-CNG में फिलहाल इस पावर की कमी दिखती है।

यह भी पढ़ें- TATA Punch EV vs Citroen: कीमत, फीचर्स और पावर के मामले में कौन सी कार है आपके लिए बेस्ट