विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई Ducati Panigale V4 हुई पेश; एयरोडायनामिक विंगलेट, 4-पावर मोड सहित कई फीचर्स से लैस

Updated: Fri, 26 Jul 2024 02:00 PM (IST)

वर्ल्ड डुकाटी वीक में नई Ducati Panigale V4 को पेश किया गया। यह बाइक पिछले वाली से कई बदलावों के साथ लाई गई है। इतना ही नहीं इस सुपरबाइक को कई एडवांस ...और पढ़ें

नई New Ducati Panigale V4 को ग्लोबली पेश किया गया।
नई New Ducati Panigale V4 को ग्लोबली पेश किया गया।

HighLights

  1. वर्ल्ड डुकाटी वीक में नई Ducati Panigale V4 हुई पेश।
  2. नई डुकाटी पैनिगेल V4 में कई बेहतरीन फीचर्स दी गई हैं।
  3. इसे नए स्टाइलिंग और स्विंगआर्म के साथ पेश किया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई Ducati Panigale V4 को इस साल 2024 के वर्ल्ड डुकाटी वीक में पेश किया गया है। बाइक के डिजाइन में कई बदलाव देखने के लिए मिल रही है। नई बाइक अपने पिछले मॉडल से ज्यादा शार्प, स्लीक और शानदार दिखाई देती है। इसके साथ ही नई विंडस्क्रीन से लेकर एयरोडायनामिक विंगलेट तक नए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि डुकाटी पैनिगेल V4 को किन नए बदलावों के साथ पेश किया गया है।

कैसी है नई Ducati Panigale V4 की डिजाइन?

नई डुकाटी पैनिगेल V4 में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स नहीं दी गई है। अब इसमें स्लीक LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है, जो इसे ज्यादा आकर्षक लुक देती है। इसमें नई विंडस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा एयरोडायनामिक विंगलेट, नई साइड फेयरिंग, फ्यूल टैंक, फुटरेस्ट और टेल सेक्शन भी नए दिए गए हैं। नई डिकाटी में राइडिंग पोजीशन को पहले से बेहतर बनाया गया है।

इसके चेसिस में कुछ बदलाव किए गए हैं। बाइक में एक फ्रंट फ्रेम दिया गया है। नई पैनिगेल V4 में सिंगल-साइडेड स्विंगआर्न को हटा दिया गया है, इसकी जगह पर नया स्विंगआर्म दिया गया है। इसमें आगे की तरफ NPX-30 प्रेशराइज्ड फोर्क और पीछे ती तरफ TTX36 मोनोशॉक संस्पेंशन दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Freedom 125 ग्राहकों को आ रही पसंद, हफ्ते भर में पार किया 6 हजार बुकिंग का आंकड़ा

दमदार इंजन से लैस है नई Ducati Panigale V4

नई Ducati Panigale V4 में 1,103cc, V4 इंजन अब यूरो5+ का इंजन दिया गया है, जो 214bhp की पावर और 120.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें क्विकशिफ्टर के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो बाइक में नए ब्रेकिंग हार्डवेयर दिए गए हैं। बाइक में नए 17 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं। बाइक में नए 17 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं

बाइक के अन्य फीचर्स

नए पैनिगेल V4 कई फीचर्स से लैस है। इसमें पावर मोड (फुल, हाई, मीडियम और लो), राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 6.9-इंच कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे एक हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बारिश में अपनी बाइक का ऐसे रखें ख्याल, रहेंगे सुरक्षित और बचेंगे पैसे

भारत में कब होगी लॉन्च

नई Ducati Panigale V4 को भारत में स्टैंडर्ड और S ट्रिम दोनों वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। इस साल के अंत तक इसके आने की संभावना है। इस सुपरबाइक की एक्स-शोरूम कीमत 28 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।