Michelin Pilot Street 2 Tyre Review: क्या मिशेलिन टायर मोटरसाइकिल के लिए हैं बेहतरीन विकल्प?
भारत में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों का उपयोग होता है। इनके लिए कई निर्माता टायर भी ऑफर करती हैं। हाल में ही मेरी मोटरसाइकिल के टायर खराब हुए तो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर रोज बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल और स्कूटर के साथ हादसे होते हैं। इन हादसों की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी टायर के साथ लापरवाही करना होती है। कुछ समय पहले मेरी मोटरसाइकिल के टायर भी खराब हो गए थे और उनको बदलने के लिए मैंने Michelin Pilot Street टायरों पर भरोसा किया। क्या मेरा फैसला सही था, या फिर दूसरे विकल्प को चुनना सही होता? हम आपको इस खबर में बता (Michelin Pilot Street 2 Tyre Review) रहे हैं।
मोटरसाइकिल के टायर हुए खराब
कई सालों से मैं ऑफिस आने-जाने के लिए Yamaha FZ मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहा हूं। मोटरसाइकिल का इंजन जितना दमदार है, उतने ही दमदार इसमें टायर दिए जाते हैं। लेकिन पिछले एक से दो महीनों से मैं अपनी मोटरसाइकिल के खराब टायर के कारण उसे इस तरह नहीं चला पा रहा था, जिस तरह मैं नए टायर के साथ चलाता था। इस मोटरसाइकिल में निर्माता की ओर से आगे 100/80/17 और पीछे की ओर 140/60/17 के टायर दिए जाते हैं जो सामान्य टायर के मुकाबले ज्यादा चौड़े होते हैं।
नहीं था कॉन्फिडेंस
मोटरसाइकिल के साथ आए Apollo के टायर काफी पुराने हो चुके थे और इस कारण ज्यादा लीन करने पर अब उतना कॉन्फिडेंस नहीं आ पा रहा था, जितना कि एक अच्छे टायर के साथ मिलता है। इसके साथ ही पुराने होने के कारण अब मोटरसाइकिल गढ्डों में जाते ही तेज झटका लगता था। राइडिंग उतनी स्मूथ नहीं हो पा रही थी। इसलिए तय किया कि अब मॉनसून के शुरू होने से पहले ही मोटरसाइकिल के टायर बदलने होंगे।

अच्छे टायर की तलाश की
जब यह तय हुआ कि अब बारिश के मौसम के शुरू होने से पहले मोटरसाइकिल के टायर बदलने हैं तो फिर अच्छे टायर की तलाश शुरू की और यह तलाश दिल्ली में लाजपत नगर के शोरूम में मिशेलिन के टायर पर खत्म हुई। यहां पर मुझे Ceat के टायर भी दिखाए गए, लेकिन जब मैंने और बेहतर विकल्प की मांग की तो मुझे मिशेलिन के टायर भी दिखाए गए।
खबरें और भी
-1784364911994.jpg)
कैसे किया फैसला
जब मुझे Ceat और Michelin के टायर को दिखाया गया तो मुझे इनमें से एक को चुनना थोड़ा मुश्किल लगा। लेकिन जैसे ही मैंने दोनों टायरों की तुलना की तो मुझे समझ आया कि मेरे लिए मिशेलिन के टायर बेहतर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनको दबाने पर मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी, जबकि दूसरे टायर को बीच से दबाना काफी आसान लगा। इसके साथ ही मुझे इस बात की जानकारी भी थी कि मिशेलिन अपने टायर को बनाते हुए खास तरह का कंपाउंड उपयोग में लाती है जिससे मोड़ पर मोटरसाइकिल को ज्यादा लीन करना काफी आसान और सुरक्षित हो जाता है। ऐसा मैं अपनी मोटरसाइकिल के पुराने हो चुके टायर के साथ नहीं कर पा रहा था। इसलिए मैंने मिशेलिन के पायलट स्ट्रीट टायर को चुना।

कैसा रहा प्रदर्शन
मोटरसाइकिल में नए टायर लगवाने के बाद मुझे पुराने के मुकाबले नए टायर में तुरंत अंतर समझ आया। अब मैं पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ मोटरसाइकिल चला पा रहा था। इसके साथ ही अब आसानी से मोटरसाइकिल लीन भी हो रही थी और ब्रेक लगाते हुए भी कॉन्फिडेंस मिल रहा था। इसके साथ ही अब खत्म हो चुके टायर के मुकाबले नए टायर में ज्यादा रबड़ के कारण मोटरसाइकिल चलाने का मजा मिल रहा था।

बारिश में कैसा रहा प्रदर्शन
मैंने अपनी मोटरसाइकिल के टायर को जून महीने में बदलवाया था और तब Ceat के मुकाबले मैंने Michelin के टायर के लिए ज्यादा कीमत भी दी थी। लेकिन इसका फायदा मुझे जून की तेज गर्मी के साथ ही जुलाई की बारिश में भी समझ आया। इन टायर में जो ग्रूव दिए जाते हैं उसके कारण सड़क पर ज्यादा पानी के बाद भी मोटरसाइकिल को चलाना काफी आसान लगता है। अचानक ब्रेक लगाने पर भी मोटरसाइकिल पूरी तरह से कंट्रोल में रहती है और तेजी से रुक जाती है।

क्यों खरीदें
अगर आपको अपनी मोटरसाइकिल के लिए ऐसा टायर चाहिए जो न सिर्फ अन्य टायर के मुकाबले ज्यादा समय तक चल पाए बल्कि टायर में वाइब्रेशन, ओवर हीटिंग की समस्या कम हो। तेज स्पीड के दौरान ज्यादा कॉन्फिडेंस और स्मूथ राइडिंग का अनुभव चाहते हैं तो Michelin Pilot Street 2 Tyre को चुन सकते हैं।