विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले महीने लॉन्च होने वाली हैं Mercedes की ये 2 लग्जरी कारें, इन एडवांस फीचर्स से होंगी लैस

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Updated: Sat, 28 Oct 2023 11:57 AM (IST)

प्रोडक्शन पिरामिड में जीएलई जीएलसी के ऊपर और टॉप-लाइन जीएलएस के नीचे बैठती है। अपडेटेड GLE SUV को फरवरी में दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया था और य ...और पढ़ें

Mercedes Ready To Launch its 2 luxury Cars Next Month
Mercedes Ready To Launch its 2 luxury Cars Next Month

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने Mercedes दो नई कारें लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये दोनों कारें एडवांस फीचर्स से लैस हैं। Mercedes की अपकमिंग कारों की लिस्ट में 2023 Mercedes GLE facelift और MERCEDES AMG C 43 शामिल है। आइये डिटेल में जानते हैं।

2023 Mercedes GLE SUV Facelift

2023 Mercedes GLE के फेसलिफ्ट वर्जन को वाहन निर्माण करने वाली कंपनी अगले महीने 2 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारियों में है। इसकी कीमतों का खुलासा 2 नवंबर को किया जाएगा। जीएलसी को हाल ही में अपडेट किया गया था और कंपनी का दावा है कि उसे इसके लिए मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। कहा गया है कि ये उसी स्तर की मजबूत प्रतिक्रिया है, जिसे जर्मन जीएलई के लिए भी मिलने को लेकर आश्वस्त हैं।

प्रोडक्शन पिरामिड में जीएलई जीएलसी के ऊपर और टॉप-लाइन जीएलएस के नीचे बैठती है। अपडेटेड GLE SUV को फरवरी में दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया था और ये मूल रूप से एक नया वर्जन है। नवीनतम संस्करण में बदलावों में सामने की तरफ एक नया बम्पर, एलईडी हेडलाइट में बदलाव, अपडेटेड टेल लाइट्स और अलॉय व्हील का एक नया सेट शामिल है।

MERCEDES AMG C 43

MERCEDES AMG C 43 को भी कंपनी 2 नवंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस परफॉर्मेंस एसयूवी को इंटीरियर में ब्लैक थीम मिलती है और दोनों में ब्लैक नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री और पीले रंग की सिलाई के साथ लेदर से लिपटे स्टीयरिंग व्हील मिलते हैं। मर्सिडीज वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में एएमजी परफॉर्मेंस बकेट सीटें भी पेश कर रही है।

इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेटेड यूआई मिलता है। वहीं, डिजिटल क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम और HUD डिस्प्ले में AMG-specific ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम पर एएमजी ट्रैक पेस सॉफ्टवेयर भी मिलता है जो ट्रैक पर ले जाने पर लैप टाइम और अन्य डिटेल्स की गणना करता है।