विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की पहली Flex Fuel कार WagonR हुई पेश, पेट्रोल की बढ़ती कीमत से मिलेगी राहत

Published: Thu, 04 Jun 2026 01:00 PM (IST)

भारत में पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे परेशान लोग अब अन्‍य विकल्‍पों पर विचार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर रोज लाखों की संख्‍या में कारों का उपयोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए किया जाता है। जिनके कारण करोड़ों लीटर पेट्रोल खर्च होता है और प्रदूषण का कारण बनता है। अब महंगे पेट्रोल और प्रदूषण को कम करने के लिए देश की पहली Flex Fuel तकनीक वाली कार को आज पेश कर दिया गया है। मारुति की किस गाड़ी को इस तकनीक के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Flex Fuel कार

वाहन निर्माता मारुति की ओर से Flex Fuel की कार को औपचारिक तौर पर आज पेश कर दिया गया है। नई तकनीक की मदद से अब देश में महंगे पेट्रोल से चलने वाली कारों की संख्‍या और प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने की पेश

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने देश की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार को भारत में पेश किया है। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे।

क्‍या है खासियत

मारुति वैगन आर को फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इस कार को पूरी तरह से ईथेनॉल पर चलाया जा सकता है। इस कार में 85 से 100 फीसदी तक ईथेनॉल का उपयोग किया जा सकता है। जिससे गाड़ी में पेट्रोल का उपयोग ही नहीं किया जाएगा।

कल लॉन्‍च हुई हैं मोटरसाइकिल

देश की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल मोटरसाइकिल के तौर पर कल ही Hero Splendor+ और Hero HF Deluxe को लॉन्‍च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel के मामले में कौन सा देश है सबसे आगे, 90 फीसदी वाहनों में होता है उपयोग