विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti ने Baleno के इस वेरिएंट को बुलाया वापस, Ertiga और XL6 में भी आ रही है दिक्कत

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Updated: Fri, 21 Apr 2023 09:39 PM (IST)

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि ब्रेक लगाने में मदद करने वाले वैक्यूम पंप में संदिग्ध खराबी के चलते वह बलेनो आरएस मॉडल की 7213 इकाइयों को वापस मंगा रही है। कंपनी के अधिकृत डीलर वर्कशॉप से ​​दोषपूर्ण पुर्जों को मुफ्त में बदला जाएगा। (फाइल फोटो)।

Maruti Suzuki to recall 7213 units of Baleno RS model
Maruti Suzuki to recall 7213 units of Baleno RS model

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Baleno को वापस बुलाया है। कंपनी ने कार में मिली खराबी की शिकायत के चलते ये फैसला लिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में लिखा है कि Ertiga और XL6 में भी एक दिक्कत का सामना किया जा सकता है। Maruti Suzuki Baleno में क्या दिक्कत आ रही है और इसे कंपनी ने क्यों रिकॉल करने का फैसला लिया है, आइए आपको बताते हैं।

Baleno में है ये बड़ी कमी

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि ब्रेक लगाने में मदद करने वाले वैक्यूम पंप में संदिग्ध खराबी के चलते वह बलेनो आरएस मॉडल की 7,213 इकाइयों को वापस मंगा रही है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि रिकॉल 27 अक्टूबर, 2016 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित वाहनों को प्रभावित करेगा। कंपनी ने कहा कि प्रभावित वाहन में ब्रेक पेडल एप्लिकेशन में अधिक प्रयास की आवश्यकता पड़ रही है। मारुति ने जानकारी दी है कि कंपनी के अधिकृत डीलर वर्कशॉप से ​​दोषपूर्ण पुर्जों को मुफ्त में बदला जाएगा।

Ertiga और XL6 में भी दिक्कत

अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में मारुति सुजुकी इंडिया ने यह भी कहा कि वह 24 जून, 2022 और 7 जुलाई, 2022 के बीच निर्मित एर्टिगा और एक्सएल6 मॉडल के 676 वाहनों के लिए एक सेवा अभियान शुरू करेगी। कंपनी का कहना है कि इन कारों के फ्रंट ड्राइवशाफ्ट में दिक्कत आ रही है। शिकायत आई है कि वाहन को मोड़ते समय अजीबोगरीब आवाज उत्पन्न होती है लेकिन कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

पहले भी रिकॉल की हैं कार

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में कंपनी ने खराब एयरबैग कंट्रोलर को बदलने के लिए ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल की 17,362 यूनिट वापस मंगाई थी। प्रभावित मॉडल 8 दिसंबर, 2022 और 12 जनवरी, 2023 के बीच बनाए गए थे।