विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki की कारों के बढ़े दाम, जान लें Alto K10 से लेकर Breeza तक किस गाड़ी को खरीदना हुआ महंगा?

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से एरिना और नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली प्रमुख निर्माता Maruti Suzuki की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से Arena और Nexa डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की है। अब इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti ने बढ़ाई कीमत

मारुति सुजुकी ओर से भारतीय बाजार में एरिना और नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए कई कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने अपनी सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

कितनी हुई बढ़ोतरी

निर्माता की ओर से अपनी सभी कारों की कीमत में अधिकतम 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। यह बढ़ोतरी सितंबर से खरीदी जाने वाली कारों पर लागू होगी।

किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

मारुति की ओर से अभी सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि सभी कारों की कीमत में अधिकतम 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। निर्माता ने यह जानकारी नहीं दी है कि किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। लेकिन सभी कारों की कीमत में एक समान बढ़ोतरी करने की जगह हर गाड़ी की कीमत में जरुरत के मुताबिक बढ़ोतरी की गई है।

क्‍या है कारण

मारुति की ओर से जानकारी दी गई है कि महंगाई का बोझ ज़्यादा होने और लागत से जुड़ी मुश्किल परिस्थितियाँ बनी रहने के कारण, बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाज़ार पर डाला जा रहा है।

अन्‍य निर्माताओं ने भी बढ़ाई कीमत

मारुति के साथ ही सितंबर महीने में कई अन्‍य वाहन निर्माताओं की ओर से कारों की कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। हाल में ही टाटा, विनफास्‍ट जैसे निर्माताओं ने भी अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्‍प