विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara यूके में लॉन्च, भारत में सितंबर 2025 में मारेगी एंट्री

Published: Tue, 17 Jun 2025 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jun 2025 02:51 PM (IST)

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara को यूके में लॉन्च किया है। भारत में यह सितंबर ...और पढ़ें

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, Maruti e Vitara ग्लोबल मार्केट में लॉन्च।
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, Maruti e Vitara ग्लोबल मार्केट में लॉन्च।

HighLights

  1. इसे दो बेटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है।
  2. मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार 500km की रेंज देगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे UK में सबसे पहले लॉन्च किया गया है। यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है। यूके में जिस e Vitara को लॉन्च किया गया है, उसका प्रोडक्शन भारत में ही किया जा रहा है। ऑटो एक्सपो 2025 में भारत में इसकी पहली झलक देखने के लिए मिली थी। आइए UK में लॉन्च हुई Maruti e Vitara की कीमत, फीचर्स, बैटरी, रेंज और डिजाइन के बारे में जानते हैं।

Maruti e Vitara की कीमत

यूके में मारुति ई विटारा की कीमत £29,999 से £37,799 (करीब 35.05 लाख से 44.16 लाख रुपये) के बीच है। हालांकि भारत में इसकी कीमत किफायती होगी, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

Maruti e Vitara

Maruti e Vitara का डिजाइन

मारुति ई विटारा का डिजाइन रग्ड और मॉडर्न है। इसके आगे तरफ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, Y-आकार के LED DRLs और फ्रंट बम्पर पर मोटा स्किड प्लेट दिया गया है। साइड में 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसके पीछे की तरफ Y-आकार के LED टेल-लैंप्स एक ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप से जुड़े हैं।

Maruti e Vitara

Maruti e Vitara के फीचर्स

मारुति ई विटारा का केबिन प्रीमियम और आरामदायक है। इसमें ब्लैक और टैन डुअल-टोन थीम के साथ सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइविंग से जुड़ी सारी जानकारी के लिए 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इनफिनिटी साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फिक्स्ड ग्लास रूफ, PM2.5 केबिन एयर फिल्टर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti e Vitara

Maruti e Vitara के सेफ्टी फीचर्स

इसमें पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में मारुति की पहली कार होगी, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) होगा।

Maruti e Vitara

Maruti e Vitara बैटरी और रेंज

मारुति ई विटारा दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो 49 kWh और 61 kWh है। इसका 49 kWh बैटरी पैक 144 PS  और 192.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अभी तक इसकी रेंज घोषित नहीं की गई है। इसका 61 kWh बैटरी पैक 174 PS और 192.5 Nm  का टॉर्क जनरेट करेगा। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज देगी।

यह भी पढ़ें- नए फीचर्स और छह एयरबैग की सेफ्टी के साथ लॉन्‍च हुई Maruti Suzuki 2025 Grand Vitara S CNG, कीमत 13.48 लाख रुपये से शुरू