कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ इस महीने Maruti Arena डीलरशिप पर कौन सी कार मिल रही है सबसे सस्ती? जानें डिटेल
वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। वाहन निर्माता Maruti Suzuki भी कई सेगमेंट में कारों की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों में से किस गाड़ी पर इस महीने कितना Discount Offer दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Alto K10 पर क्या है ऑफर
मारुति की ओर से ऑल्टो के10 को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस महीने गाड़ी खरीदने पर अधिकतम 52500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इसके सभी वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इस कार के टैक्सी वर्जन पर इस महीने 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
Maruti S Presso पर होगी बचत
मारुति की एस प्रेसो कार पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। June से लेकर अगस्त 2026 में भी इस कार के सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा था।
Maruti Celerio पर क्या है ऑफर
मारुति अपनी एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी इस महीने में अधिकतम 42500 रुपये तक के ऑफर दे रही है।
Maruti Swift पर कितनी होगी बचत
निर्माता की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस कार को खरीदने पर इस महीने में 45 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Maruti Wagon R पर कितनी होगी बचत
मारुति की वैगन आर के भी सभी वेरिएंट्स पर इस महीने में अधिकतम 47500 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। इस कार के टैक्सी वेरिएंट पर भी इस महीने 70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Maruti Victoris पर कितनी होगी बचत
मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम 1.35 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्प
