विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरीदने जा रहे Mahindra Thar Roxx, बुकिंग से पहले जान लें कितने महीने का है Waiting Period

Updated: Wed, 28 May 2025 06:08 PM (IST)

Mahindra Thar Roxx Waiting Period महिंद्रा ऑटो की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा थार रॉक्स और थार की डिमांड बढ़ रही है। डिलीवरी के वेटिंग पीरियड को देखते हुए ...और पढ़ें

Mahindra Thar Roxx और Thar का वेटिंग पीरियड।
Mahindra Thar Roxx और Thar का वेटिंग पीरियड।

HighLights

  1. Thar Roxx के MX3 और MX5 वेरिएंट के लिए आपको 4 महीने का वेटिंग पीरियड।
  2. 3-डोर वर्जन सॉफ्ट-टॉप कन्वर्टिबल का वेटिंग पीरियड 3 महीने का वेटिंग पीरियड।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ऑटो की पॉपुलर SUV Mahindra Thar Roxx और Thar की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस बात का पता इसके डिलीवरी के वेटिंग पीरियड से पता चल रहा है। कंपनी ने इस वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि SUV थार और नई थार रॉक्स की डिलीवरी के लिए आपको कितना इंतजार करना होगा?

Thar Roxx 5-डोर का वेटिंग पीरियड

  1. Mahindra Thar Roxx को अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद इसकी इतनी ज्यादा डिमांड बढ़ी कि नवंबर 2024 तक इसकी वेटिंग पीरियड 15 महीने तक पहुंच गई थी। कंपनी ने अब इसके प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है, जिसके चलते अब यह इंतजार 6 महीने तक कम हो गया है।
  2. Thar Roxx के MX3 और MX5 वेरिएंट के लिए आपको 4 महीने तक का इंतजार करना होगा। इसके टॉप-स्पेक AX7L और बेस MX1 वेरिएंट की डिलीवरी के लिए आपको 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Mahindra Thar Roxx का वेटिंग पीरियड मई 2025 में
वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल 2WD पेट्रोल ऑटोमैटिक 2WD डीजल मैनुअल 2WD डीजल ऑटोमैटिक 2WD डीजल मैनुअल 4WD डीजल ऑटोमैटिक 4WD
MX1 6 महीने तक - 6 महीने तक - - -
MX3 - 4 महीने तक 4 महीने तक 4 महीने तक - -
AX3 L - - 4 महीने तक - - -
MX5 4 महीने तक 4 महीने तक 4 महीने तक 4 महीने तक 6 महीने तक -
AX5 L - - - 4 महीने तक - 6 महीने तक
AX7 L - 6 महीने तक 6 महीने तक 6 महीने तक 6 महीने तक 6 महीने तक

Mahindra Thar 3-डोर का वेटिंग पीरियड

  1. महिंद्रा थार की 3-डोर वर्जन अभी भी काफी पॉपुलर है। भले ही थार रॉक्स के लॉन्च के लॉन्च होने के बाद इसकी डिमांड में कमी आई थी, लेकिन फिर से इसकी मांग बढ़ रही है। मई 2025 में इसकी वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने तक पहुंच गई है, जो पहले कभी 12 महीने हुआ करती थी।
  2. इसके 4x4 हार्डटॉप वेरिएंट के पेट्रोल मॉडल के लिए 3 महीने और डीजल के लिए 2 महीने का वेटिंग पीरियड है। सॉफ्ट-टॉप कन्वर्टिबल का वेटिंग पीरियड 3 महीने और 4x2 वेरिएंट के लिए 2 महीने का इंतजार करना होगा।

Mahindra Thar का वेटिंग पीरियड मई 2025 में
हार्ड टॉप डीजल हार्ड टॉप पेट्रोल
4WD 2 महीने से थोड़ा ज्यादा 2 महीने से थोड़ा ज़्यादा
RWD 2 महीने तक 2 महीने से थोड़ा ज़्यादा

यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N का आया वेटिंग पीरियड, जानिए किस मॉडल के लिए कितना करना होगा इंतजार