Mahindra Scorpio N से लेकर XUV 400 तक पर हो सकती है लाखों रुपये की बचत, किस एसयूवी पर मिल रहा क्या ऑफर
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली अधिकतर एसयूवी को इस महीने खरीदने पर लाखों रुपये तक की बचत हो सकती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली किस एसयूवी पर इस महीने में कितनी बचत का मौका मिल सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO पर कितनी होगी बचत
महिंद्रा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली XUV 3XO पर इस महीने हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस एसयूवी पर अधितम 60 हजार रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
Mahindra Bolero पर क्या है ऑफर
महिंद्रा की ओर से बोलेरो एसयूवी को बाजार में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस एसयूवी खरीदने पर अधिकतम 25 हजार रुपये और एक्सचेंज के ऑफर को दिया जा रहा है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज शामिल हैं। यह ऑफर इस एसयूवी के नियो प्लस पर मिल रहा है। बोलेरो नियो पर इस महीने अधिकतम 10 हजार रुपये और एक्सचेंज का फायदा दिया जा रहा है।
Mahindra Scorpio पर भी होगी बचत
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक और एन को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस एसयूवी के एन वर्जन को खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से यह ऑफर इसके प्री फेसलिफ्ट वर्जन पर दिया जा रहा है। इसके क्लासिक वर्जन पर इस महीने 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।
Mahindra Thar पर भी होगी बचत
महिंद्रा की ओर से Thar को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम 50 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। यह मौका इस एसयूवी के 4WD वर्जन पर मिल रहा है।
Mahindra Thar Roxx पर कितनी होगी बचत
महिंद्रा की ओर से पांच दरवाजों के साथ एसयूवी के तौर पर Thar Roxx को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज शामिल हैं।
Mahindra XUV 400 पर क्या है ऑफर
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 400 को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 2.50 लाख रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर इस एसयूवी पर कैश डिस्काउंट के तौर पर दिया जा रहा है।
