Kia ने खोले Offers के दरवाजे, गाड़ियों पर मिल रहा लाखों रुपये का Discount, किस गाड़ी पर मिल रही बंपर छूट?
वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट तक के वाहनों की किआ की ओर से बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस महीने अपनी कारों पर लाखों रुपये के Discount Offer दिए जा रहे हैं। किआ की ओर से इस महीने किस गाड़ी पर किस तरह का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia Sonet पर क्या है ऑफर
किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Kia Sonet को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी पर 50 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। Kia Sonet की एक्स शोरूम कीमत 7.41 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kia Syros पर भी होगी बचत
किआ की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी सिरोस को इस महीने खरीदने पर भी बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को खरीदने पर 35 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। Kia Syros की एक्स शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kia Carens Clavis पर कितनी होगी बचत
किआ की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर कैरेंस क्लाविस की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के ICE वेरिएंट्स पर 1.20 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। किआ कैरेंस क्लाविस की एक्स शोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके EV वर्जन पर इस महीने 55 हजार रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।
Kia Carens पर कितनी होगी बचत
किआ की ओर से एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस की बिक्री भी की जाती है। इस महीने इस एमपीवी पर अधिकतम 35 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। किआ कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत 11.12 लाख रुपये है।
Kia Carnival पर भी होगी बचत
किआ की ओर से प्रीमियम एमपीवी के तौर पर Kia Carnival को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। इसे खरीदने पर 1.50 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। किआ कार्निवल की एक्स शोरूम कीमत 59.65 लाख रुपये है।
