विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

June 2025 में Renault Cars पर बंपर डिस्काउंट ऑफर, गाड़ियों पर 80,000 रुपये तक की छूट

Updated: Tue, 03 Jun 2025 10:30 PM (IST)

Renault Cars June 2025 Discount जून 2025 में Renault अपनी Kwid Kiger और Triber कारों पर 80000 रुपये तक की छूट दे रही है। इन ऑफर्स में नकद छूट एक्सचेंज ...और पढ़ें

Renault Cars पर जून 2025 में 80,000 रुपये तक की छूट।
Renault Cars पर जून 2025 में 80,000 रुपये तक की छूट।

HighLights

  1. Renault Kwid पर 50,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट।
  2. Renault Kiger पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जून 2025 में Renault Cars पर शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस छूट के तहत कंपनी अपनी गाड़ियों पर 80,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर कंपनी Kwid, Kiger और Triber पर दे रही है। इन ऑफर्स में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनेफिट तक शामिल है। आइए जानते हैं कि Renault की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

1. Renault Kwid पर डिस्काउंट

ऑफर

डिस्काउंट (रुपये में)

कैश डिस्काउंट

15,000

एक्सचेंज बोनस

15,000

स्क्रैपेज बोनस

35,000

कुल डिस्काउंट

50,000

Kwid पर 50,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके टॉप-स्पेक RXT और क्लाइंबर वेरिएंट पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनेफिट सभी ऑफर मिल रहे हैं। इसके RXE और RXL(O) वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है। Renault Kwid को भारतीय बाजार में 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये की कीमत के बीच ऑफर किया जा रहा है।

2. Renault Kiger पर डिस्काउंट

ऑफर

डिस्काउंट (रुपये में)

कैश डिस्काउंट

40,000

एक्सचेंज बोनस

40,000

स्क्रैपेज बोनस

35,000

कुल डिस्काउंट

80,000

Renault Kiger पर जून 2025 में 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Kiger के RXE और RXL वेरिएंट केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज ऑफर दिया जा रहा है। इसे 0 प्रतिशत ROI फाइनेंस के जरिए खरीदने वाले लोगों को 40,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। Renault Kiger को भारतीय बाजार में 6.10 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है।

3. Renault Triber पर डिस्काउंट

ऑफर

डिस्काउंट (रुपये में)

कैश डिस्काउंट

40,000

एक्सचेंज बोनस

40,000

स्क्रैपेज बोनस

35,000

कुल डिस्काउंट

80,000

जून 2025 में Kiger की तरह ही Triber पर भी 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके RXE और RXL वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इसके कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर 0 प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस करने की भी सुविधा दी जा रही है। Renault Triber को भारत में 6.10 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के बीच ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- June 2025 में TATA Cars पर शानदार डिस्काउंट, 1.4 लाख तक की मिल रही छूट