विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

In Pics: Kia Sorento में क्‍या है खासियत, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:00 PM (IST)

In Pics: वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में हाल में ही Kia Sorento को लॉन्‍च किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को लॉन्‍च किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको In Pics में बता रहे हैं।

Kia sorento jagran 21307

लॉन्च हुई Kia Sorento

किआ की ओर से सोरेंटो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के लॉन्च के पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई थी।

Kia sorento jagran 21308

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एआई, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एसी पैनल, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्टार्ट, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, रूफ रेल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Kia sorento jagran 21302

कितना दमदार इंजन

इस एसयूवी को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प में ऑफर किया जाएगा। पहला है Smartstream 1.6 लीटर टर्बो GDi हाइब्रिड इंजन जो इंजन 180 PS की पावर और 265 Nm का टॉर्क (torque) देता है, और इसके साथ लगी इलेक्ट्रिक मोटर 65 PS की पावर और 264 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

Kia sorento jagran 21306

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 27,99,000 की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 40,39,000 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?