विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai i20 facelift से उठा पर्दा, ADAS जैसे एडवांस फीचर से लैस होगी ये कार, भारत में कब हो रही है लॉन्च

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Updated: Thu, 11 May 2023 12:14 PM (IST)

नई i20 को ADAS के रूप में नया सेफ्टी फीचर ऑफर किया गया है। इंटीरियर की बात करें तो नई i20 हैचबैक अपग्रेडेड इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ बेस वेरिएंट में 4.2 इंच की स्क्रीन के साथ आएगी। (फाइल फोटो हुंडई)।

Hyundai i20 facelift breaks cover will be equipped with ADAS
Hyundai i20 facelift breaks cover will be equipped with ADAS

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 facelift से पर्दा उठा लिया है। कंपनी ने नई i20 की तस्वीरों और विवरणों का पहला सेट जारी किया है। इसे जल्द ही यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि i20 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च होने के लिए अभी थोड़ा समय लग सकता है। कैसा है कंपनी की इस प्रीमियम सेडान का नया अवतार, आइए जान लेते हैं।

Hyundai i20 facelift 

कंपनी ने अपनी तीयसरी पीढ़ी की Hyundai i20 के इंटीरियर और एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। हालांकि, नजदीकी नजर से कुछ स्टाइलिंग ट्वीक्स का पता चलता है। विशेष रूप से डिजाइन को ताजा रखने के लिए फ्रंट और रियर बम्पर में बदलाव नजर आ रहा है। कार का फ्रंट बम्पर अब बड़े करीने से ग्रिल के साथ मिल जाता है और हर तरफ दो बड़े तीर के आकार के इनलेट मिलते हैं। इसके हेडलैम्प्स को भी एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप्स के साथ थोड़ा रीप्रोफाइल किया गया है।

हुंडई का नया 2डी लोगो एकदम बीच स्थापित में है। नई i20 में एक नया अलॉय व्हील डिजाइन भी मिलता है। इसके कुछ वेरिएंट में 16-इंच के अलॉय और टॉप ट्रिम्स में 17-इंच के अलॉय देखने को मिल सकते हैं। रियर डिजाइन की बात करें तो इसे टेल-लैंप में मामूली बदलाव किए गए हैं। साथ ही कार में नया लाइम मैटेलिक कलर, लुमेन ग्रे और मेटा ब्लू पर्ल शेड शामिल किया गया है।

i20 facelift का इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो नई i20 हैचबैक अपग्रेडेड इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ बेस वेरिएंट में 4.2 इंच की स्क्रीन के साथ आएगी। उम्मीद है कि ग्राहक इसे पूरी तरह से डिजिटल 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले में अपग्रेड भी करा सकेंगे। कार का अपडेटेड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंपनी की अल्कजार जैसी अन्य कारों से उधार लिया हुआ लगता है।

i20 facelift को मिला ADAS 

i20 फेसलिफ्ट को मौजूदा कार की तरह ही यूरोपीय बाजार के लिए तुर्की में बनाया जाएगा। इसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जाना जारी रहेगा। ये कार 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक या फिर 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध होगी। वहीं, इसके पावरट्रेन और सेफ्टी फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। नई i20 को ADAS के रूप में नया सेफ्टी फीचर ऑफर किया गया है।