विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai India Diwali Offers: नहीं मिलेगा इससे तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, हुंडई की गाड़ियों पर एक लाख तक बचाने का मौका

By Sonali SinghEdited By:
Updated: Tue, 18 Oct 2022 06:11 PM (IST)

Diwali Hyundai Cars Offers 2022 हुंडई की गाड़ी खरीदना है तो आज ही खरीद लें। इस दिवाली हुंडई की चुनिंदा कारों पर एक लाख रुपये तक बचाने का मौका है। इसमें हुंडई i20 i10 ग्रैंड निऑस कोना जैसी बहुत सी कारें शामिल हैं।

Hyundai Car Discount Offer in this Diwali, See Details
Hyundai Car Discount Offer in this Diwali, See Details

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai Car Discount Offer: कार निर्माता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। इसमें नगद छूट से लेकर कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक शामिल हैं। ऐसा ही एक ऑफर हुंडई अपने ग्राहकों के लिए लेकर आई है, जिसमें आपको कंपनी के चुनिंदा मॉडल्स पर अधिकतम एक लाख तक बचाने का मौका है।

हुंडई ने अपने ग्रैंड i10 निऑस, i20 और कोना जैसे मॉडलों पर छूट दी रही है। इन छूट को कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में लिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस ऑफर का लाभ आप पूरे अक्टूबर तक उठा सकते हैं और इसे कंपनी के डीलरशिप से लिया जा सकता है।

Hyundai i20

हुंडई i20 को इस दिवाली खरीदने पर ग्राहक कुल 20,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है। इसकी कीमत 7.07 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये तक है।

Hyundai Aura

अक्टूबर में ऑरा मॉडल पर भी कुल 33,000 रुपये की बचत की जा सकती है। इसके हैचबैक और सीएनजी दोनों मॉडलों पर यह ऑफर है। छूट के रूप में इसके पेट्रोल मॉडल पर 5,000 रुपये तक का का डिस्काउंट, जबकि CNG मॉडल पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Hyundai Grand i10 Nios

दिवाली में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की खरीद पर ग्राहकों को 48,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। खास बात है कि यह ऑफर इसके सभी वेरिएंट्स-पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और सीएनजी पर उपलब्ध है। निओस की खरीद पर आपको 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 5.43 लाख रुपये हैं।

Hyundai Kona

दिवाली में सबसे ज्यादा छूट हुंडई कोना (Kona) मॉडल पर दी जा रही है। इस कार की खरीद पर आपको 1 लाख रुपये तक कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट से इस मॉडल को दूर रखा गया है। गौरतलब है कि यह यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी भारत में कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये के बीच है।

ये भी पढ़ें-

Hero Honda CBZ से लेकर नई Xtreme 160R तक, स्पोर्ट्स सेगमेंट में कितनी बदल चुकी हैं इंडियन बाइक्स? देखें लिस्ट

दिवाली पर खरीदने वाले हैं कार? शोरूम जाने से पहले इन डॉक्युमेंट्स को रख लें साथ, डिलीवरी में नहीं होगी दिक्कत