विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी नहीं चलाई है ऑटोमैटिक गियर वाली कार? ये ट्रिक जानकार कॉन्फिडेंस से ड्राइव करेंगे अपनी Car

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Updated: Mon, 05 Jun 2023 09:10 AM (IST)

बहुत से लोग ऑटोमैटिक गियर वाली कार को चलाने से पहले काफी डरते हैं क्योंकि इसमें जब एक्सिलरेटर आप लेते हैं तो गाड़ी थोड़ी गति से आगे बढ़ती है। चूंकि सीधे एक्सिलरेटर लेना सही प्रैक्टिस नहीं है इसलिए इस खबर के माध्यम से कुछ टिप्स शेयर करने वाले हैं।

ये ट्रिक जानकार कॉन्फिडेंस से ड्राइव करेंगे ऑटोमैटिक Car
ये ट्रिक जानकार कॉन्फिडेंस से ड्राइव करेंगे ऑटोमैटिक Car

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मैनुअल गाड़ियों के कम्पैरिजन में ऑटोमैटिक गाड़ियों को ड्राइव करना बेहद आसान होता है, जहां मैनुअल गाड़ियों में क्लच और गियर का सहारा लेना पड़ता है, वहीं ऑटोमैटिक गाड़ियों में आप सीधे ड्राइव मोड को एक्टिव करते हैं और गाड़ी को लेकर अपने गंतव्य के लिए निकल पड़ते हैं। हालांकि, बहुत से लोग ऑटोमैटिक गाड़ी चलाते समय ब्रेक और एक्सिलरेटर के काम के बारे में उतना अधिक नहीं जानते हैं।

पहली बार ऑटोमैटिक गाड़ी चलाने वालों का मिट जाएगा डर

ऐसा होता है कि कोई मैनुअल कार चलाने वाला ड्राइवर को अचानकऑटोमैटिक कारों को चलाने का अवसर मिलता है, लेकिन उसके मन में एक डर रहता है किए कैसे चलेगी। उन लोगों के लिए ये खास खबर है, क्योंकि ऑटोमेटिक गाड़ी को चलाने के लिए एक ऐसा ट्रिक आपको बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करते ही कॉन्फिडेंस आ जाएगा।

क्लच न होने की वजह से हो जाते हैं कन्फ्यूज?

दरअसल जो ऑटोमैटिक गाड़ियों को कम चलाए हुए हैं उन लोगों के जहन में सिर्फ एक ही बात रहती है कि ऑटोमेटिक कारों क्लच नहीं है तो ब्रेक और एक्सिलरेटर ही ऑप्शन है क्लच वाला फील नहीं आएगा। दरअसल क्लच के माध्यम से गाड़ी एक लिमिट में शुरूआती एक्सिलरेशन से आगे बढ़ती है, वहीं ऑटोमैटिक गाड़ियों में क्लच न होने के कारण सीधे एक्सिलरेटर दबाना होता, जिसे गाड़ी अचानक तेज गति पकड़ लेती है और नौसिखिए ड्राइव से एक्सिडेंट हो जाता है।

ये सदाबहार ट्रिक आएगा काम?

अगर आप ने पहली बार ऑटोमेटिक गाड़ी को पकड़ा है और आप कंफ्यूज है कि कैसे उसको चलाया जाता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको सबसे पहले गाड़ी को पार्किंग या न्यूट्रल मोड से हटाकर ड्राइविंग पर ले जाना है उसके बाद ड्राइव मोड पर ले जाकर ब्रेक से धीरे-धीरे पैर हटाना है, जैसे ही आप ब्रेक से पैर हटाएंगे आपकी गाड़ी धीमी गति से आगे बढ़ने लगेगी। अब आप अपने जरूरत के हिसाब एक्सिलरेटर को पूश कर सकते हैं और आपकी गाड़ी रोड़ पर आराम से चलने लगेगी।