विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda Activa Electric सहित 10 नई इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लॉन्च करेगी होंडा? ये जानकारी आई सामने

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Updated: Tue, 28 Mar 2023 06:55 PM (IST)

Honda Activa Electric सहित 10 नई इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को होंडा लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Honda अगले 5 साल में कुल 10 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन भारत में पेश कर सकती है। (फाइल फोटो)।

Honda may be release 10 new electric bikes including Honda Activa Electric
Honda may be release 10 new electric bikes including Honda Activa Electric

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda आने वाले 5 सालों में 10 इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लॉन्च कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी भारत के लिए 10 नई दोपहिया ईवी पर काम कर रही है। क्या है पूरी जानकारी, आइए आपको बताते हैं।

अगले 5 सालों में देखने को मिल सकती हैं 10 ईवी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Honda अगले 5 साल में कुल 10 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन भारत में पेश कर सकती है। दावा किया जा रहा है कंपनी अगले साल इसके सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले स्कूटर Honda Activa Electric को भी लॉन्च कर सकती है।कंपनी रिमूवेबल बैटरी के साथ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उम्मीद है कि 29 मार्च को कंपनी ये जानकारी सबके सामने पेश करेगी।

क्या है Honda का प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए अनुमान के मुताबिक कंपनी 10 अलग-अलग ईवी विकसित कर रही है। इन आगामी ईवी में कंपनी गति, रेंज, बॉडी टाइप, स्टाइल और एडवांस फीचर्स ऑफर कर सकती है। जल्द ही कंपनी देश में मौजूद दोपहिया वाहन निर्माताओं के इलेक्ट्रक वाहनों को चुनौती देने के लिए मैदान में अपनी दोपहिया ईवी उतार सकती है।

बन जाएगी जापान की पहली दोपहिया ईवी निर्माता कंपनी!

भारत में अभी तक किसी भी जापानी दोपहिया कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक नहीं लॉन्च की है। अगर कंपनी Honda Activa Electric को जल्द लॉन्च कर देती है तो यह दोपहिया ईवी स्पेस में पहला जापानी ब्रांड होगा। उम्मीद है कि कंपनी 2024 में इलेक्ट्रिक एक्टिवा के साथ ईवी की शुरुआत कर देगी। उसके बाद जल्द ही एक स्वैपेबल बैटरी के साथ Benly-e (संभावित) को भी पेश किया जा सकता है।

Disclaimer- ये सारी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है। कंपनी ने इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।