विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जल्‍द लॉन्‍च हो सकती है Honda Elevate Facelift, क्‍या होगा बदलाव, कैसे होंगे फीचर्स, जानें डिटेल

Published: Sun, 06 Sep 2026 06:00 PM (IST)

वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Honda Elevate को ऑफर किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। होंडा की ओर से भी भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में Honda Elevate को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Honda Elevate Facelift

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से ऑफर की जाने वाली एलीवेट के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है।

क्‍या होगा बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्‍हील्‍स, बंपर, लाइट्स में बदलाव हो सकता है। वहीं इंटीरियर में भी इस एसयूवी को अपडेट किया जा सकता है। सा‍थ ही कुछ नए फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

इंजन में होगा बदलाव?

जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसके साथ इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए जाएंगे।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में अक्‍टूबर महीने में लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Honda Elevate Vs Renault Duster: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर