Citroen ने अपडेट की तीन कारें, Basalt X से लेकर eC3X तक हुई पहले से बेहतर
वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सिट्रॉएन की ओर से कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से हाल में ही अपनी तीन कारों को अपडेट कर दिया है। निर्माता की ओर से किस गाड़ी में किस तरह का अपडेट किया गया है। अब इनको किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट हुईं Citroen की कारें
सिट्रॉएन की ओर से भारत में हैचबैक कार से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि उसकी तीन कारों को हाल में ही अपडेट कर दिया गया है।
Citroen X और Basalt X को क्या अपडेट मिला
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिट्रॉएन एक्स और बेसाल्ट एक्स के निचले वेरिएंट्स में भी टर्बो इंजन को ऑफर किया गया है। यह विकल्प उन लोगों के लिए दिया गया है जो कम जरुरत के साथ टर्बो जैसा दमदार इंजन अपनी गाड़ी में चाहते हैं। एयरक्रॉस एक्स एक्स और बेसाल्ट एक्स एक्स रेंज में नए यू टर्बो और मैक्स एनए एडिशन को शामिल किया गया है।
eC3X भी हुई अपडेट
सिट्रॉएन की ओर से इलेक्ट्रिक हैचबैक कार के तौर पर ईसी3 एक्स को भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को अपडेट में रेंज बेहतर कर ऑफर कर दिया गया है। ë-C3X एक्सटेंडेड अब 330 किलोमीटर की अनुमानित रेंज के साथ ऑफर की गई है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से अपडेट के बाद एयरक्रॉस एक्स यू टर्बो कम्फर्ट एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये रखी गई है। एयरक्रॉस एक्स मैक्स एनए की एक्स शोरूम कीमत 11.62 लाख रुपये, बेसाल्ट एक्स यू टर्बो की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये, बेसाल्ट एक्स मैक्स एनए की एक्स शोरूम कीमत 11.34 लाख रुपये और ë-C3X एक्सटेंडेड को BaaS के साथ 6.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इस कार के लिए हर किलोमीटर के लिए 2.26 प्रति किलोमीटर देना होगा। नई AircrossX और BasaltX एडिशन, साथ ही ë-C3X EXTENDED को अब शोरूम पर उपलब्ध भी करवाया गया है।
