विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, सिंगल चार्ज पर देती है 500 से अधिक रेंज

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Updated: Tue, 21 Mar 2023 12:53 PM (IST)

Atto 3 की शुरुआती कीमत 33.99 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसमे आपको चार कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। कलर ऑप्शन के साथ इसमें सिंगल फुली-लोडेड वेरिएंट भी मिलते हैं। कीमत में थोड़ी महंगी होने के बावजूद भी इस ईवी की भारत में तगड़ी डिमांड है। (जागरण फोटो)

BYD Atto : इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या है खास?
BYD Atto : इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या है खास?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BYD Atto 3 को पिछले साल इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक कार की डिमांड इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा है। चाइनीज ऑटोमेकर ने लॉन्च के बाद से अब तक अट्टो 3 की 700 से अधिक यूनिट इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिलीवरी की है। बता दें, इस ईवी की डिलीवरी इस साल से शुरू हुई थी।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या है खास?

इस इलेक्ट्रिक कार को आप फीचर लोडेड कार भी बोल सकते हैं। BYD Atto 3 में एलईडी लाइटिंग, 18-इंच के अलॉय व्हील्स, 12.8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग, आगे पावर सीट्स और पांच-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक कार के फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि इसे रेगुलर AC होम चार्जर से पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 10 घंटे तक का समय लगता है।

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें सात एयरबैग, TPMS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ABS, EBD, ESP, TCS और भी कई फीचर्स मिलते हैं। बीवायडी-एटो 3 के साथ एक 7 किलोवाट होम चार्जर और इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस, एक 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, 3 साल का फ्री 4जी डाटा सब्सक्रिप्शन, 6 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 6 फ्री मेंटेनेंस सर्विस भी मिलता है।

BYD Atto 3 बैटरी और रेंज

बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 60.48 किलोवाट की बैटरी मिलती है, जो 201 एचपी का पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। आपको बता दे कि एटो 3, 7.3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। अगर आप इसे एक बार फुल चार्ज करेंगे तो ये एक बार फुल चार्ज में 521 किमी की रेंज प्रदान करती है।

BYD Atto 3 कीमत

Atto 3 की शुरुआती कीमत 33.99 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसमे आपको चार कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। कलर ऑप्शन के साथ इसमें सिंगल, फुली-लोडेड वेरिएंट भी मिलते हैं।