विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

August 2026 में भी ग्राहकों को पसंद आए ये दो पहिया वाहन, Top-5 में शामिल हुए Hero, Honda, TVS

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। August 2026 के दौरान भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। बीते महीने के दौरान Top-5 लिस्‍ट में किस निर्माता को शामिल किया गया है। किस निर्माता ने कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते महीने के दौरान की है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पहले नंबर पर Hero Motororp

वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान निर्माता ने देशभर में 5.42 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 5.19 लाख यूनिट्स की थी।

दूसरे नंबर पर रही Honda

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भी कई सेगमेंट में विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान निर्माता ने देशभर में 5.17 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 4.81 लाख यूनिट्स की थी।

तीसरे नंबर पर आई TVS

टीवीएस मोटर्स भी भारतीय बाजार में कई विकल्‍प ऑफर करती है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान देशभर में 4.33 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 3.68 लाख यूनिट्स की थी।

अगले नंबर पर रही Bajaj

बजाज भी भारत में स्‍कूटर से लेकर मोटरसाइकिल सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर करती है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान देशभर में 2.01 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 1.84 लाख यूनिट्स की थी।

Top 5 में शामिल हुई Suzuki

सुजुकी भी भारत में स्‍कूटर और मोटरसाइकिल सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर करती है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान 1.13 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबक‍ि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 1.03 लाख यूनिट्स की थी।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?