Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Anand Mahindra ने पेश की Thar Roxx पर आधारित नई ATV, सुरक्षा बलों के लिए खास डिजाइन

    Updated: Tue, 05 May 2026 03:30 PM (IST)

    Mahindra ATV: Mahindra Defence ने हाल ही में रक्षा त्रिवेणी संगम में Thar Roxx का एक नया रूप ATV के तौर पर पेश किया है। यह थार रॉक्स का सबसे दमदार और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Mahindra Thar एक बहुत ही लोकप्रिय नाम है। इसे ऑफ-रोड पसंद करने वालों के साथ-साथ वे लोग भी बहुत पसंद करते हैं जिन्हें सड़कों पर दमदार दिकने वाली गाड़ियां पसंद हैं। Thar लवर्स की हमेशा से यह इच्छा थी कि वे भारतीय सेना में थार का एक टैक्टिकल रूप देखें। Anand Mahindra ने सोशल मीडिया X पर Mahindra ATV की तस्वीरें शेयर की हैं।

    काम पर केंद्रित डिजाइन

    बेंगलुरु की फर्म Prad 4x4 की मदद से बनी यह Mahindra ATV, थार रॉक्स की असली पावर को दिखाती है। इस निर्माण पर गर्व महसूस करते हिए Anand Mahindra ने X पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि, पेश ही महिंद्रा एटीवी। न कोई दिखावा, न कोई सजावट, सिर्फ काम पर केंद्रित क्षमता।

    सुरक्षा बलों के लिए निर्माण

    इस गाड़ी को एयरड्रॉप से लेकर मिशन के हिसाब से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। इसमें गन माउंट, पूरी तरह सुरक्षित अंडरबॉडी, दो टायर ले जाने की सुविधा, जेरीकेन होल्डर, विंडशील्ड प्रोटेक्टर और फ्रंट विंच दी गई है। ये सभी चीजें इस किसी भी कठिन माहौल में सर्वाइवल और हर तरह से काम करने के लिए प्रभावी बनाती हैं। इस खास तौर पर सुरक्षा बलों के लिए बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक और चालान के नियम हुए सख्त, कोर्ट में अपील से पहले अब भरना होगा 50% जुर्माना

    क्या है इसकी खासियत?

    Mahindra ATV को Thar Roxx की डीजल वर्जन पर बनाया गया है। इसमें 2.2 लीटर का वही इंजन लगा है जो 172hp की पावर और 400nm का टॉर्क जनरेट करता है। बदलावों की बात करें तो, इसमें मेटल की छत और केबिन की जगह एक मजबूत रोल केज दिया गया है। इसके दोनों तरफ मेटल के बंपर है जिनमें भारी वजन खींचने के लिए टो शैकल्स लगे हैं। इसके पिछले बंपर पर दो टायर ले जाने के लिए टैंडम टायर कैरियर और एक जेरी-कैन होल्डर भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    बाकी के खास फीचर्स

    Prad 4X4 का दावा है कि यह गाड़ी एयरड्रॉप के लिए पूरी तरह से तैयार है जो कि बड़ी बात है। इस Mahindra ATV में गन माउंट, पूरी तरह से अंडरबॉडी आर्मर और दोनों तरफ ब्लैकआउट लाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें स्टील व्हील्स क साथ RT-Grade टायर लगाए गए हैं। ये इसे और भी ज्यादा आक्रामक लुक देते हैं और इसकी क्षमताओं को बढ़ाते हैं। हालांकि, लिफ्ट-किट लगाने से Thar Roxx पर आधारित इस ATV की ऑफ-रोडिंग क्षमताएं और भी बेहतर हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- फोर्स मोटर्स ने लॉन्च की नई Traveller N रेंज, बेहतर आराम और आधुनिक फीचर्स के साथ