विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17 हजार से कम में नई कार! वायरल हो रही Anand Mahindra की सोशल मीडिया पोस्ट

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Updated: Sun, 29 Jan 2023 07:11 PM (IST)

बिजनेस टाइकून Anand Mahindra ने अपने ट्वीट के माध्यम से 1972 की एंबेसडर और फिएट कार की कीमतों पर हैरानी जताई है। ट्वीट से पता चलता है कि कीमत में बढ़ोतरी के बाद भी उस समय एंबेसडर की कीमत 16946 रुपये थी। (जागरण फोटो)

50 साल पहले एंबेसडर की थी मात्र इतनी कीमत, आनंद महिंद्रा की वायरल हो रही ट्वीट
50 साल पहले एंबेसडर की थी मात्र इतनी कीमत, आनंद महिंद्रा की वायरल हो रही ट्वीट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने दिलचस्प ट्वविट्स के लिए जाने जाते हैं। यहां तक उनकी हर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। आनंद महिंद्रा ने आज सोशल मीडिया पर 50 साल पहले एंबेसडर, फिएट कार की कीमतों का खुलासा किया। इन कारों की कीमत उस दौरान इतनी कम थी कि आज के दौर में उतने में 2 प्रीमियम टायर भी नहीं आ पाएंगे।

50 साल पहले एंबेसडर और फिएट की थी इतनी कीमतें

बिजनेस टाइकून ने अपने ट्वीट के माध्यम से 1972 की एंबेसडर और फिएट कार की कीमतों पर अपने अविश्वास को साझा किया है। ट्वीट से पता चलता है कि कीमत में बढ़ोतरी के बाद उस समय एंबेसडर की कीमत 16,946 रुपये थी, जबकि फिएट 1100-डी की कीमत 15,946 रुपये थी।

अपने ट्वीट में एक पेपर कटिंग साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि इसने मुझे 'रविवार की यादों' में डुबो दिया है। मैं उस समय जेजे कॉलेज में था। बस से आता-जाता था। मेरी मां कभी-कभी मुझे अपनी नीली फिएट ड्राइव करने की अनुमति दे देती थी। आज यह खबर पढ़कर मुझे खुद भरोसा नहीं हो पा रहा है कि उस समय इन गाड़ियों की कीमत मात्र इतनी थी।

साल 1972 की है अखबार की कटिंग

आनंद महिंद्रा ने जिस अखबार की कटिंग शेयर की है, वह 25 जनवरी 1972 की बताई जा रही है। कटिंग में एंबेसडर, फिएट की कीमतों की बढ़ोतरी की खबर है। अखबार के कटिंग अनुसार, एंबेसडर की कीमतों में 160 रुपये की बढ़ोतरी, तो वहीं फिएट की गाड़ियों की कीमतों में 300 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसके बाद एंबेसडर की नई कीमत 16,819 रुपये हो गई थी, जबकि फिएट की कीमत बढ़कर 15,946 हो गई थी।

यह भी पढ़ें

Hero कल लॉन्च करेगी Maestro Xoom, जानिए इसके संभावित फीचर्स और इंजन के बारे में

देश की सबसे सुरक्षित SUV गाड़ियों की लिस्ट, ग्लोबल NCAP ने दिए हैं 5 स्टार