विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3-Row SUV: 3 -रो वाली एसयूवी की बढ़ती मांग, ये कंपनियां लेकर आने वाली हैं अपनी शानदार कारें

By Ayushi ChaturvediEdited By:
Updated: Sun, 27 Nov 2022 03:53 PM (IST)

भारतीय बाजार में 3 रो वाली एसयूवी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। अगर आप भी एसयूवी के दिवाने हैं और अगले साल अपने लिए एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 3 रो वाली एसयूवी की लिस्ट लेकर आए हैं।

3-Row SUV: 3 -रो वाली एसयूवी की बढ़ती मांग
3-Row SUV: 3 -रो वाली एसयूवी की बढ़ती मांग

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ते जा रही है। आजकल लोगों के फेवरेट लिस्ट में एसयूवी शामिल है। इसके साथ ही 3 रो वाली एसयूवी की मांग काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आज हम आपके लिए आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाली एसयूवी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक शानदार मनपसंद कार खरीद सकते हैं।

MG Hector Plus

इस कार को अगले साल की शुरुआत में ही बड़ा अपडेट मिल सकता है। भारतीय बाजार में इन गाड़ियों की टक्कर Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी गाड़ियों से है। कंपनी इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आने वाली है। नई सुविधाएँ और कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ इसे पेश किया जाएगा।

Maruti Suzuki Jimny 5-Door

मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर को जल्द जल्द ही पेश करेगी। इसका आकार काफी बड़ा होगा, डिजाइन इस कार का सामान्य ही होगा और ऐसे ही लेआउट डैशबोर्ड होगा। इसमें पावर देने के लिए 1.5L K15C पेट्रोल इंजन होगा जो या तो 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड AT गियरबॉक्स के साथ आएगा।

Citroen C3 Plus

सिट्रोन जल्द ही बाजार में अपनी तीन रो वाली एसयूवी लॉन्च करने वाली है। जो इस सेगमेंट में सबसे सस्ती और सुविधा के साथ आने वाली है। अगर आप ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं तो सिट्रोन अगले साल तक भारतीय बाजार में अपनी कार लेकर आने वाला है। इस आगामी SUV को उसी 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा।

Mahindra Bolero Neo Plus

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली है। ये ब्रांड के लाइन-अप में बोलेरो नियो के ऊपर स्थित होगी। इसे सबसे शक्तिशाली 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसे 7 या 9 सीटर के साथ लाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

MG Hector Facelift : भारतीय बाजार में 2023 तक आएगी ADAS फीचर्स के लैस ये कार, जानें इसकी खासियत

Tata Punch CNG VS Maruti Wagon R CNG दोनों की कीमत और फीचर्स में कितना होगा अंतर, यहां देखें तुलना