विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले से कितनी बदली 2023 Honda Unicorn? इस बाइक से जुड़ी 5 बड़ी बातें

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Updated: Sat, 17 Jun 2023 11:02 AM (IST)

2023 Unicorn को इंडियन मार्केट में कुल 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक इंपीरियल रेड मेटैलिक मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू में उपलब्ध है। ये सारे कलर लोगों को काफी पसंद आने वाला है। (जागरण फोटो)

2023 Honda Unicorn में क्या कुछ है खास?
2023 Honda Unicorn में क्या कुछ है खास?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Unicorn कम्यूटर बाइक को नया अपडेट दिया है। अब 2023 Unicorn में नया OBD2 कंप्लेंट इंजन दिया गया है, जो इथेनॉल को भी सपोर्ट करता है। आइये जानते हैं 2023 Unicorn की 5 बड़ी बातों के बारे में ताकि आपको सभी नए अपडेट्स आसान भाषा में समझ आ जाएं।

2023 Unicorn कीमत

कीमत की बात करें तो नए अपडेट्स के साथ इस बाइक की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। अब 2023 Unicorn की कीमत 1,09,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

2023 होंडा यूनिकॉर्न कलर ऑप्शन

2023 Unicorn को इंडियन मार्केट में कुल 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू में उपलब्ध है। ये सारे कलर लोगों को काफी पसंद आने वाला है।

2023 Honda Unicorn ब्रेकिंग सिस्टम

2023 Honda Unicorn सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और फ्रंट और रियर ट्यूबलेस टायर्स से लैस है। फ्लेक्सिबल डायमंड फ्रेम पर बेस्ड इस नई मोटरसाइकिल में रियर मोनोशॉक सस्पेंशन यूनिट है। नई यूनिकॉर्न का ग्राउंड क्लीयरेंस 187mm है और इसका कॉम्पैक्ट व्हीलबेस 1335mm है। मोटरसाइकिल में साइड कवर, फ्रंट काउल पर क्रोम ट्रीटमेंट और फ्यूल टैंक पर 3डी होंडा विंग मार्क है।

2023 Honda Unicorn का इंजन

2023 होंडा यूनिकॉर्न 160 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है और ये पॉवरट्रेन फ्यूल इंजेक्टेड है। ये इंजन 7,500 आरपीएम पर 13.27 बीएचपी का शक्ति और 5,500 आरपीएम पर 14.58 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है।

2023 Honda Unicorn गियरबॉक्स

2023 Honda Unicorn में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो एक बेहतर रिफाइनमेंट प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें, किक और सेल्फ-स्टार्टर फीचर दिया गया है।