विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti लेकर आने वाली है दमदार माइलेज वाली कार, इसमें क्या कुछ होगा खास

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Updated: Sat, 25 Mar 2023 12:03 PM (IST)

भारतीय बाजार में मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कार Maruti Swift और Maruti dzire है। अब कंपनी इन दोनों को हाइब्रिड वेरिएंट में भी लेकर आ सकती है। चलिए आपको इसके बारे में खास बात बताते हैं। (जागरण फोटो)

Maruti लेकर आने वाली है दमदार माइलेज वाली कार
Maruti लेकर आने वाली है दमदार माइलेज वाली कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं लोगों के दिलों पर कई सालों से राज करते आ रही है। कंपनी अपनी कारों को समय पर अपडेट करती रहती है। आपको बता दें, मारुति देश में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मार्केट में मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कार Swift और dzire है। कंपनी का प्लान अब इन दोनों मॉडल्स को हाइब्रिड वर्जन में लेकर आने का है।

Maruti Swift और Maruti dzire

आप भी सड़क पर इन दोनों कारों Maruti Swift और Maruti dzire को सबसे अधिक देखते होंगे। अब कंपनी जल्द ही इन कारों में बड़ा अपडेट देने वाली है। यहीं कारण है कि कंपनी इनको हाइब्रिड वर्जन में साल 2024 तक लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही ये अनुमान जताया जा रहा है कि ये दोनों ही कारें लगभग 40 किलोमीटर तक माइलेज दे सकती है।

Maruti Swift

आपको बता दें, मारुति कंपनी साल 2023 की छमाही में Swift नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.2 लीटर का स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। कंपनी की ओर से इस कार को Z12E कोडनेम दिया गया है। इस कार का हाइब्रिड इंजन केवल टॉप वेरिएंट देखने को मिलेगा। फिलहाल ये कार K12C कोडनेम के साथ आती है। इसके साथ ही हाइब्रिड इंजन केवल टॉप वेरिएंट में आता है।

Maruti Dzire और Maruti Swift की कीमत

भारतीय बाजार में Maruti Dzire और Maruti Swift को अपडेट करने के बाद इन दोनों कार की कीमत थोडी सी बढ़ सकती है। मारुति की कार अधिकतर कम कीमत के कारण ही बिकती है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों कार की कीमत लगभग 9.40 लाख रुपये से कम होगी। इस समय Maruti Dzire की कीमत भारतीय बाजार में 6.44 लाख रुपये 9.31 लाख रुपये तक हो सकती है। Maruti Swift की कीमत 5.99-8.98 लाख रुपये है।