विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलर तो बहुत हैं लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सफेद रंग की कार, जानिए क्या है इसका कारण

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Updated: Wed, 22 Feb 2023 06:00 PM (IST)

जब भी आप रोड पर निकलते हैं तो आपने इस पर गौर जरूर किया होगा कि सड़क पर सफेद रंग की कारें अधिक दिखाई देती है आखिर इसके पीछे वजह क्या है कि लोग सफेद रंग की कार को अधिक पसंद और खरीदते हैं। (जागरण फोटो)

Why are white color cars sold the most in India, know this reason
Why are white color cars sold the most in India, know this reason

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  गर्मी  अब धीरे -धीरे दस्तक देना शुरू कर चुकी है। भारत एक ऐसा देश है जहां गर्मी करीब 9 महीने रहती है, ऐसे में जाहिर सी बात है कि गर्म मौसम की स्थिति के चलते कार दिन भर धूप में खड़ी रहती हैं और धूप के कारण अन्य कोई कलर की कार ज्यादा गर्म हो जाती है, वहीं सफेद रंग की कार अन्य रंग की कारों के मुकाबले कम गर्म रहती हैं। 

इस कारण से होती है सफेद कारों की मांग

सफेद रंग की कारों की ब्रिकी के पीछे एक नहीं कई कारण हैं, इनमें से एक कारण ये भी है कि इसे बहुत अधिक मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती है। इसपर गंदगी और धूल मिट्टी भी आराम से छिप जाती है। इसपर छोटे डेंट और स्क्रैच भी दिखाई नहीं देते हैं। इसका एक और अन्य फायदा है कि गर्मी के दिनों में भी इसका टेंपरेचर काफी कम होता है क्योकि इसकी सतह सूरज की गर्मी को अधिक एब्जॉर्ब नहीं करती है। सफेद रंग की कारें रात के अंधेरों में भी साफ दिखाई देते हैं। इन कारणों की वजह से सफेद रंग की कारों को अधिक पसंद किया जाता है। नई कार खरीदते समय लोग इन सब बातों का खास ख्याल रखते हैं और फिर कार का कलर ऑप्शन सेलेक्ट  करते हैं।

खूब बिकती है इन रंगों की कार

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक कलर की कारें मौजूद है आपको बता दें रंगीन कलर में सबसे पसंदीदा रंग ब्लू है. लगभग 9 फीसदी कारें इस रंग में आती हैं, और केवल 7 फीसद वाहन लाल रंग (Red Colour) में आती है। यानी सफेद के बाद भी भारत में इन रंगो के कारों को अधिक पसंद किया जाता है।  आपको बता दें भारत में बाकी रंगों के मुकाबले सफेद रंग की गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं BASF की Color Report 2021 for Automotive OEM Coatings की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पहली कार खरीदने वाले हर 10 लोगों में से 4 लोग सफेद रंग की कार को सलेक्ट करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार  भारत में 40 फीसदी नई कारें सफेद रंग की है।

सफेद रंग के कारों की रीसेल वैल्यू अधिक

कारों में सफेद रंग को अधिक पसंद किया जाता है, सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले लोग भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं। जिसके कारण आपको अपनी कार को रिसेल व्लेयू अधिक मिलता है। 

ये भी पढ़ें-

खरीदने जा रहे हैं Volvo की कार तो देने होंगे अधिक पैसे... XC40, XC60, S90 और XC90 के बढ़ गए दाम

Royal Enfield 650 ने Thunder और Lightning के स्पेशल एडिशन को किया लॉन्च, जानें इनकी खूबियां