यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है BS 6 Phase 2... इसके कारण क्या होगा बदलाव, कितनी बढ़ेगी कारों की कीमत
1 अप्रैल 2023 में BS6 2.0 की शुरुआत होने जा रही है। इसके कारण इमिशन नियम और अधिक सख्त हो जाएंगे। इसके कारण कार की कीमत में बढ़ोतरी भी होगी। चलिए आपको बताते हैं ये क्या है इससे कारों की कीमत पर क्यों असर पड़ेगा। (जागरण फोटो)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में साल 2020 में BS6 नियमों को लेकर आया गया था। जिसका साफ असर पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट पर पड़ा। इसके तहत वाहन निर्माता कंपनियों ने डीजल इंजन को बंद कर पेट्रोल, सीएनजी और ईवी में कदम रखना चालू कर दिया था। अब फिर दो साल बाद 1 अप्रैल 2023 में BS6 2.0 की शुरुआत होने जा रही है।
BS6 और BS6 2.0 में क्या है अंतर?
आपको बता दें, BS6 2.0 के आने से इमिशन नियम और अधिक सख्त हो जाएंगे। BS6 में कार्स लैब में टेस्ट की जा रही थी, तो वहीं अब BS6 वर्जन 2 में कार्स लैब्स के साथ-साथ वास्तविक दुनिया में भी इसका टेस्ट किया जाएगा। इसे लागू करने के लिए इंजन को अपडेट किया जाएगा और इसमें ऑनबोर्ड सेल्फ डायग्नोस्टिक मशीन लगाया जाएगा। इससे समय पर ड्राइवर के बदलते बर्ताव और ट्रैफिक की स्थिति का पता चल जाएगा।
क्या BS6 2 के आने के बाद डीज़ल इंजन हो जाएंगे बंद?
कार में डीजल इंजन को BS6 स्टेज 2 अनुपालित करने के लिए इंजन को एससीआर का पालन करना होगा, जो हानिकारक तत्वों को कम करने के लिए ऐडब्लू का इस्तेमाल करते हैं। मर्सिडीज़ और हुंडई जैसी गाड़ियों में पहले से यह टेक्नोलॉजी है, लेकिन इस अपडेट के बाद अन्य कारें पहले से और अधिक मंहगी हो जाएगी। इसके चलते बजट सेग्मेंट में कई ब्रैंड्स ने डीजल इंजन को बंद कर दिया है।

आपने देखा होगा कि हाल के दिनों में होंडा अमेज डीजल कार बंद हो गई है, इसके साथ ही और भी डीजल इंजन कारें बंद हो जाएगी। हुंडई और टोयोटा जैसे ब्रैंड्स ने अपने डीजल इंजन को आरडीई अपडेट दिया है। जो E20 फ्यूल पर चलाई जा सकती है।
नई टेक्नोलॉजी के कारण कीमत अधिक
मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन को BS6 स्टेज 2 अपडेट किया गया है। इसके कारण कार की कीमत में बढ़ोतरी भी होगी। हाल ही में BS6 स्टेज 2 अपडेट के बाद क्रेटा की क़ीमत में 45,000 रुपए और वेन्यू की क़ीमत में 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। आने वाले दिनो में BS6 स्टेज 2 कार्स बॉडी स्टाइल और इंजन के कारण 10 से 15 हजार रुपये तक महंगी होगी।


