विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VinFast VF7: 532 किमी रेंज से लेकर ऑल-व्हील ड्राइव तक, 5 वजहें जो इसे बनाती हैं वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक SUV!

Published: Tue, 08 Sep 2026 12:28 PM (IST)

Vinfast VF 7: वियतनामी कंपनी Vinfast की स्पोर्टी इलेक्ट्रिक SUV VF 7 शानदार इटैलियन डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन रेंज और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 6 सितंबर 2025 को लॉन्च होने के बाद Vinfast VF 7 ने दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक कार बाजारों में एक में एक साल पूरा कर लिया है। आज भी यह देश की सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर मनी इलेक्ट्रिक  SUV में से एक बनी हुई है। कीमत, रेंज, ऑल-व्हील ड्राइव और तकनीकी तौर पर एडवांस जैसी कई वजहें इसे सबसे बेहतर वैल्यू-फॉर मनी इलेक्ट्रिक SUV बनाती हैं।

सही कीमत

इसी सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों की तुलना में यह SUV कम बजट में आती है। यह इस सेगमेंट की प्रीमियम गाड़ियों के सामने एक बहुत ही बजट-फ्रेंडली विकल्प बन के सामने आती है। 22.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर आपको 4.5 मीटर से बड़ी SUV, 70kWh तक की बड़ी बैटरी और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

vinfast vf 7 upper

रेंज की टेंशन खत्म

Vinfast VF 7 के अलग-अलग वेरिएंट में 438 से 532 किमी तक की रेंज (ARAI) मिलती है। यानी रोज की ड्राइव के साथ लॉंग ड्राइव के लिए भी यह काफी काम की साबित हो सकती है। साथ ही, इस SUV में 70.8kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में लंबी रेंज देचा है जो हाईवे या लंबे सफर पर बार-बार चार्जिंग की टेंशन को खत्म कर देता है।

Vinfast VF 7 की बैटरी 110kW से 150 kW की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है जिससे यह सिर्फ 25-28 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज हो सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि चार्जिंग स्टेशन पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता।

vinfast vf 7 seats

मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस

अगर आपको तेज या पावरफुल SUV पसंद ह तो Vinfast VF 7 का AWD वेरिएंट 349hp और 500nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतना हीं नहीं, यह SUV 0 से 100 की स्पीड महज 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें मिलने वाली यह पावर इस प्राइस ब्रैकेट में मिलना मुश्किल है।

vinfast vf 7 interior

सेफ्टी और वारंटी

Vinfast VF 7 को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके अलावा, 7 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, TCS और 360-डिग्री कैमरा जैसे भी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, Vinfast VF 7 में लेवल-2 ADAS भी दिया गया है। साथ ही, Adaptive Cruise Control और ड्राइवर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे ले जाते हैं।

वारंटी की बात करें तो, कंपनी इस SUV की बैटरी पर 10 साल/2 लाख किमी तक की वारंटी देती है जिससे इसे खरीने वाले को लंबे समय तक मेंटेनेंस या बैटरी खराब होने का डर नहीं रहता।

vinfast vf 7 safety

लॉंग टर्म ओनरशिप

Vinfast भारत में सिर्फ गाड़ी बेचने नहीं बल्कि लोकल मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस नेटवर्क बनाने पर भी काम कर रही है। कंपनी ने 2026 के अंत तक 75 शोरूम कर पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही, भारत में ग्राहकों के लिए 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग का प्रोग्राम भी शुरू किया है।

Features

Specifications

Battery Capacity

59.6 kWh/70.8 kWh

Maximum Power Output

349 hp

Maximum Torque Output

500 Nm

Claimed Range

Up to 532 Km

0-100 km/h

5.8 Seconds

Infotainment system

12.9-inch touchscreen

safety

5-Star BNCAP

Powertrain Options

RWD & AWD

Charging

110 kW DC Fast Charging
10-80 per cent in 28 minutes