विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra या Maruti Victoris, 'पावर लॉकडाउन' लगा तो कौन होगी माइलेज की असली किंग?

Updated: Thu, 26 Mar 2026 02:29 PM (IST)

Victoris vs Sierra Mileage: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से कई देशों को पेट्रोल-डीजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी अच्छी माइलेज वाली कार खोज रहे हैं ये तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Middle East में बड़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल के बाजार में भारी हलचल मची हुई है। इसी को लेकर कल PM Modi ने राज्यसाभा में Power Lockdown की जिक्र किया था जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। इन्हीं अटकलों को लेकर हम आपको यहां Maruti Suzuki Victoris और TATA Sierra के माइलेज के बारे में बताएंगे।

Victoris का माइलेज

अगर आप बेहतरनी माइलेज वाली कार की तलाश में है Suzuki की Victoris इस सेगमेंट में आगे है। इसमें 1.5 लीटर का हाइब्रिड इंजन लगा है जो 116PS का पावर और 141nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके अलावा 1.5 लीटर CNG इंजन वाला 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाला वेरिएंड भी है जो ARAI द्वारा प्रमाणित 27.02 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

TATA Sierra का माइलेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TATA की तरफ से ऑफर की जाने वाली मिड-साइड SUV TATA Sierra एक लीटर पेट्रोल और डीजल में कितने किली तक चल सकती है इसकी जानकरी भी अब आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ARAI से यह जानकारी एक RTI के जवाब में मिली है। ARAI की तरफ से इसके 2 इंजन विकल्प की जानकारी मिली है। हालांकि, तीसरे इंजन की जानकारी आना बाकी है।

कितना है माइलेज?

SUV के 1.5 लीटर की क्षमता का TGDI हाइपेरियन पेट्रोल इंजन एक लीटर में 13.5 किमी तक की माइलेज दे सकता है। वहीं, दूसरी तरफ इस SUV के 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन से एक लीटर में 18.8 किमी तक की माइलेज मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च