विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Rumion के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Rumion को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Toyota की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में Toyota Rumion को ऑफर किया जाता है। टोयोटा की इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Toyota Rumion कीमत

टोयोटा की ओर से रुमियन को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 72 हजार रुपये आरटीओ और करीब 49 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद एमपीवी की ऑन रोड कीमत करीब 11 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब नौ लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए नौ लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 14632 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए नौ लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14632 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota Rumion के लिए करीब 3.28 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 14.29 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Toyota की ओर से Rumion को बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Kia Carens, Nissan Gravite, Renault Triber जैसी बजट एमपीवी कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross Review: आखिर क्‍यों महीनों के इंतजार के बाद भी के Hybrid वर्जन को खरीदना पसंद करते हैं लोग, कितनी है माइलेज