Toyota Fortuner vs Kia Sorento: इंजन, पावर फीचर्स और कीमत की तुलना में कौन है बेस्ट ऑप्शन
Kia Sorento vs Toyota Fortuner: किआ सोरेंटो ने दमदार फीचर्स, बेहतरीन हाइब्रिड इंजन और नए लुक के साथ भारत में एंट्री ली है जिसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia ने हाल ही में Sorento को लॉन्च किया है जिसे भारत के प्रीमियम 3-रो SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया गया है। Sorento Kia का दुनिया भर में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। भारत में इसका मुकाबला Toyota Fortuner से है। आइए जानते हैं कि इन दोनो में कौन ज्यादा बेहतर है।
इंजन और पावर: Kia Sorento
Kia Sorento में 2.2 लीटर का डीजल इंजन और एक पेट्रोल स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। डीजल इंजन 193PS की पावर और 442nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 8-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Sorento का स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से बना है जो 180PS की पावर और 265nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इंजन और पावर: Toyota Fortuner
Fortuner की बात करें तो इस SUV में 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। डीजल इंडन 48v माइल्ड हाइब्रिड कॉंफिगरेशन में भी उपलब्ध है। इसका पेट्रोल वर्जन 166 PS की पावर और 245nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
वहीं, इसका डीजल इंजन 204 PS की पावर देता है और इसका टॉर्क आउटपुट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 420nm और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 500nm है।
डिजाइन और फीचर्स
Fortuner की तुलना में Sorento का प्रोफाइल ज्यादा शार्प और मॉडर्न है। Sorento में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर के लिए डुअल 12.3 इंच की स्क्रीन शामिल हैं। साथ ही, इसमें 12-स्पीकर बोस साउंट सिस्टम, 10-वे पावर ड्राइवर सीट और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी शामिल है। Sorento में एक AI असिस्टेंट, OTA अपडेट, डिजिटल की और वेंटिलेटेड सीट्स भी शामिल हैं।
कीमत का अंतर
Kia Sorento के डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमच 27.99 लाख रुपए से 38.89 लाख रुपए के बीच है। वहीं, Toyota Fortuner के डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 35.40 लाख रुपए से 50.46 लाख रुपए के बीच आते हैं। Sorento पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.49 लाख रुपए है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 40.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
वहीं, दूसरी तरफ Fortuner पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपए से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- TATA Nexon vs Maruti Brezza; कौन है सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज और कीमत में कौन कितना आगे
