धूप में खड़ी कार 10 मिनट में बन सकती है आग का गोला, अगर गलती से भी रख दी यें 4 चीजें
Car Safety Tips: गर्मियों के मौसम में धूप में खड़ी बंद कार किसी भट्टी की तरह तपने लगती है। ऐसे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में भी लोग अपनी कारों को धूप में पार्क करके चले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बंद कार अक्सर एक भट्टी की तरह काम करता है। अगर बाहर का तापमान 40 डिग्री है तो अंदर कार का तापमान कुछ ही देर में 50 तक पहुंच सकता है। ऐसे में कार में कभी इन चीजों को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि यह कार को आग के गोले में तब्दील कर सकती हैं।
सिगरेट लाइटर
कई लोग सिगरेट लाइटर को कार के ही डैशबोर्ड या कप होल्डर में रखने की आदत को नहीं छोड़ पाते है। लाइटर के अंदर आग पकड़ने वाली तेज गैस होती है। जब कार के अंदर गर्मी बढ़ती है तो यह गैस तेजी के साथ फैसली है और लाइटर फट भी सकता है। इसके फटने से निकली चिंगारी कार की सीटों या प्लास्टिक को जला सकती है।
पानी की बोतल
यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन धूप में रखी प्लास्टिक या कांच की ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल एक मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती है। यह सूरज की किरणों को कार की सीट या कपड़ों की किसी एक जगह पर फोकस कर देती है। इसस उस जगह पर धुआं उठ सकता है जिससे आग लगने का खतरा रहता है।
पावर बैंक और गैजेट्स
आजकल लोग मोबाइल फोन, पावर बैंक या लैपटॉप तो हर किसी के पास होता ही है। क्या आप जानते हैं कि इन सभी गैजेट्स में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है। तेज गर्मी की वजह से बैटरियां फूल कर गर्म हो जाती है और फट सकती हैं। इन्हें भूलकर भी कार के डैशबोर्ड पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि धूप वहां तक सीधी जाती है जो खतरनाक साबित हो सकती है।
परफ्यूम से रहें सावधान
कार को महकाने के लिए रखे गए एयर फ्रेशनर, डियोड्रेंट या परफ्यूम के कैन के अंदर से बहुत ही ज्यादा प्रेशर में होते हैं। कार के अंदर का तापमान जैसे ही बढ़ता है तो इनके अंदर की भी गैस तेजी से फैलना शुरू हो जाती है और इस वजह से ये कैन्स किसी बम की तरह फट सकते हैं जो कार में आग लगा सकते हैं।
