Renault Duster Vs Kia Seltos: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर
Renault Duster Vs Kia Seltos: रेनो की ओर से हाल में ही नई जेनरेशन डस्टर को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से लॉन्च की गई एसयूवी का मुकाबला कि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई डेस्क, नई दिल्ली। रेनो की ओर से भारतीय बाजार में हाल ही में नई जेनरेशन डस्टर को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी का मुकाबला किआ की सेल्टॉस के साथ होगा। इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से किस एसयूवी (Renault Duster Vs Kia Seltos) को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Duster Vs Kia Seltos इंजन
रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।
वहीं किआ की ओर से एसयूवी में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है, जिससे इसे 115 पीएस की पावर और 144 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। डीजल इंजन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में मैनुअल, आईवीटी, आईएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
Renault Duster Vs Kia Seltos फीचर्स
निर्माता की ओर से नई जेनरेशन रेनो डस्टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, बॉडी क्लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।
खबरें और भी
वहीं किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्टोस में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी में 30 इंच ट्विनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64 रंग की एम्बीएंट लाइट, बोस के आठ स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, नए एसी कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Renault Duster Vs Kia Seltos कीमत
रेनो की ओर से डस्टर की नई जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है। आर पास के साथ इसे 10.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।
वहीं किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।