विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपनी बाइक की चेन को साफ और चिकना रखने के आसान तरीके जानें, बच जाएंगे हजारों रुपए

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:30 PM (IST)

Bike Chain Cleaning Tips: अपनी बाइक की चेन को हर 500 से 700 किमी पर साफ करना और ऑयलिंग करना बहुत जरूरी है जिससे महंगे खर्च से बची रहे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मोटरसाइकिल चलाना हर राइडर के लिए मजेदार होता है लेकिन साथ ही बाइक की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। बाइक की चेन एक ऐसा हिस्सा होता है जिस पर सबसे ज्यादा धूल, मिट्टी और गंदगी जमा होती है। अगर समय पर चेन की सफाई और ऑयलिंग नहीं की जाती है तो यह खराब हो सकती है जिससे राइडिंग के दौरान खतरा हो सकता है और हजारों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे साफ करना चाहिए।

कितने किमी पर करें साफ?

आपको हर 500 से 700 किमी चलने के बाद अपनी बाइक की चेन की सफाई और ऑयलिंग करनी चाहिए। हालांकि, यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह के रास्तों पर बाइक चलाते हैं। अगर आप खराब रास्तों या रेतीले इलाकों में ज्यादा राइड करते हैं तो आपको चेन की सफाई और पहले करने की जरूरत पड़ सकती है।

क्यो जरूरी है?

रेगुलर तौर पर चेन की सफाई और ऑयलिंग करने से चेन की लाइफ लंबी रहती है क्योंकि गंदगी-धूल की वजह से चेन के पुर्जे जल्दी घिसने लगते हैं। गंदी और सूखी चेन से बाइक की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। चेन साफ करने के बाद बाइक ज्यादा स्मूथ चलती है और फ्यूल की खपत भी कम होती है। ध्यान रहे कि, गंदी और सूखी चेन टूट सकती है जिससे आपकी राइड खतरनाक हो सकती है।

हजारों का होगा नुकसान

सबसे कॉमन गलती जो बाइकर्स करते हैं वह है चेन को साफ करने के बाद उसे ऑयलिंग न करना। गंदी चेन को साफ करने से गंदगी तो निकल जाती है लेकिन अगर उस पर ऑयलिंग न की जाए तो वह सूख जाती है और जंग लगने लगता है। जंग लगी चेन खराब हो सकती है और टूट सकती है और हजारों रुपए का नुकसान हो सकता है।

क्या है सही तरीका?

  • चेन को साफ करने के लिए अच्छी क्वालिटी का चेन क्वलीनर और ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • सफाई के बाद, चेन को एक साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • अब, एक अच्छी क्वालिटी का चेन ल्यूब या ऑयल चेन पर लगाएं। ध्यान रहे कि चेन के सभी पार्ट्स पर ऑयल ठीक तरीके से लगे।
  • चेन पर ज्यादा ऑयल न लगाएं क्योंकि इससे धूल और मिट्टी ज्यादा चिपक सकती है।
  • समय-समय पर चेन की सफाई और ऑयलिंग करने से आप अपनी बाइक की लाइफ बढ़ा सकते हैं और महंगे रिपेयर से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- TVS Orbiter vs Hero Vida: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और रेंज