विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Windsor EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में MG Windsor EV की बिक्री की जाती है। इस इलेक्‍ट्रिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली MG Windsor EV को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG Windsor EV कीमत

एमजी मोटर्स की ओर से Windsor EV के बेस वेरिएंट को 14.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 15.52 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 14.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा रजिस्‍ट्रेशन के 4600 रुपये और इंश्‍योरेंस के करीब 63 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 14 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 15.52 लाख रुपये हो जाती है।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 13.52 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 13.52 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 22982 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 13.52 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 22982 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Windsor EV के लिए करीब 4.94 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 20.46 लाख रुपये देंगे।

किनसे होगा मुकाबला

JSW MG की ओर से Windsor EV को इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसे कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, Mahindra BE6, Hyundai Creta Electric, Vinfast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच