Maruti, TATA या Mahindra; किसकी इलेक्ट्रिक SUV देती है सबसे ज्यादा रेंज, सिंगल चार्ज में 683 किमी
Electric SUV: भारत में अब ऐसी इलेक्ट्रिक SUV मिलती हैं जो एक बार फुल चार्ज करने पर लंबी दूरी की यात्रा कर सकती है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा रेंज देने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मिडसाइड SUV सेगमेंट में बड़ी टक्कर चल रही है फिर चोहे वो पेट्रोल-डीजल कारें हो या इलेक्ट्रिक। अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े तो हम आपको यहां सबसे ज्यादा रेंज देने वाली 5 इलेक्ट्रिक SUV के बारें बताएंगे।
Maruti Suzuki e Vitara
Maruti की यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किमी (ARAI) तक चलने का दावा करती है। इसमें बैटरी Baas पर भी मिलती है जिससे कार खरीदते समय पैसे कम देने पड़ते है। इसमें दो बैटरी विकल्प (49kWh और 61kWh) मिलते हैं। इसका इंजन 144hp से लेकर 174hp तक की पावर देता है।
TATA Harrier EV
TATA की Harrier EV इस लिस्ट में दूसरी ऐसी गाड़ी है जिसमें AWD मिलता है। इसके महंगे मॉडल में 75kWh की बड़ी बैटरी और 2 मोटर दी गई हैं। TATA Harrier EV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 627 किमी (ARAI) तक चल सकती है।
Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जिसे शुरू से ही इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसकी बड़ी बैटरी (79kWh) एक बार फुल चार्ज करने पर 656 किमी (ARAI) चलने का दावा करती है। इसकी मोटर 231hp से लेकर 286hp की पावर जनरेट कर सकती है।
खबरें और भी
Mahindra XEV 9S
Mahindra की XEV 9S भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें बैठने के लिए 3 लाइनें दी गई हैं। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 679 किमी (ARAI) तक चलने का दावा करती है। यह पीछे के पहियों से चलती है और इसका इंजन 231hp से लेकर 286hp तक की पावर जनरेट कर सकता है।
Mahindra BE 6
यह एक बार फुल चार्ज होने पर 683 किमी (ARAI) तक चलने का दावा करती है। भारत में बिकने वाली सभी इलेक्ट्रिक SUV में यह रेंज सबसे ज्यादा है। इसमें भी RWD मिलती है और इसमें वही दमदार 79kWh वाली बैटरी दी गई है।